hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: MP GIS 2025: पीएम मोदी ने निवेशकों से कहा- मध्य प्रदेश में ‘पैसा रिटर्न’ की अपार संभावनाएं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > MP GIS 2025: पीएम मोदी ने निवेशकों से कहा- मध्य प्रदेश में ‘पैसा रिटर्न’ की अपार संभावनाएं
राष्ट्रीयहिन्दी

MP GIS 2025: पीएम मोदी ने निवेशकों से कहा- मध्य प्रदेश में ‘पैसा रिटर्न’ की अपार संभावनाएं

Revoi Editor
Last updated: February 24, 2025 12:53 pm
Revoi Editor
Published: February 24, 2025
Share
SHARE

भोपाल, 24 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश-विदेश से आए निवेशकों के सामने मध्यप्रदेश की तमाम खूबियों को ना केवल विस्तार से रखा, बल्कि इस बात पर भी बल दिया कि राज्य में निवेश का सही समय यही है। मोदी राजधानी भोपाल में आज से शुरू हुए दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। ये आयोजन देश में अपनी तरह के अनूठे राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित हो रहा है।

इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत देश-विदेश के कई ख्यातिप्राप्त उद्योगपति और कई देशों के राजदूत समारोह में उपस्थित रहे। समारोह में पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की पिछले दो दशक की विकास यात्रा को सबके सामने रखा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि और खनिज के मामले में देश के अव्वल राज्यों में है।

पीएमम मोदी ने कहा मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त है। यहां विकास की हर संभावना है। बीते दो दशकों में मध्यप्रदेश ने संक्रमण का नया दौर देखा है, एक समय यहां पानी-बिजली के साथ ही कानून व्यवस्था बहुत खराब थी। ऐसे में यहां उद्योगों का विकास बहुत मुश्किल था। पिछले 20 साल में भाजपा सरकार ने सुशासन पर फोकस किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दो दशक पहले तक लोग यहां निवेश से डरते थे। आज मध्यप्रदेश निवेश के मामले में देश के राज्यों में टॉप में आ रहा है। जिस मध्यप्रदेश में खराब सड़कों के कारण बसें तक ठीक नहीं चलती थी, वो आज ईवी क्रांति के अग्रणी राज्यों में है। जनवरी 2025 तक राज्य में दो लाख ईवी गाड़ियां पंजीकृत हुईं हैं, ये 90 फीसदी ग्राेथ है। मध्यप्रदेश निर्माण क्षेत्र के लिए शानदार केंद्र बन रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इस वर्ष को उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दशक में भारत ने बुनियादी सुविधाओं का बूम देखा है, इसका बड़ा फायदा मध्यप्रदेश को भी मिला है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का बड़ा हिस्सा यहां से गुजर रहा है। यहां लॉजिस्टिक सेक्टर की भी तेज ग्रोथ है। ‘एयर कनेक्टिविटी’ के तहत ग्वालियर और जबलपुर टर्मिनल को बढ़ाया गया है। रेल नेटवर्क को आधुनिक किया जा रहा है। यहां रेलवे का 100 फीसदी इलेक्ट्रिफिकेशन किया गया है।

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का संदर्भ देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वहां की तस्वीरें मन मोह लेती हैं। इसी तर्ज पर प्रदेश के 80 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्कीम के तहत आधुनिक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते दशक में भारत में एनर्जी सेक्टर में अभूतपूर्व ग्रोथ हुई है। ग्रीन एनर्जी में कल्पना से परे काम हुआ है। इस बूम का भी मध्यप्रदेश को लाभ मिला है। अब प्रदेश पावर सरप्लस राज्य है। रीवा सोलर प्लांट देश में सबसे बड़े सोलर प्लांट में से एक है। ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया गया है। बीना रिफाइनरी को भी बढ़ाया गया है। इससे राज्य पेट्रोकेमिकल हब बनेगा।

निवेशकों के लिए पैसा रिटर्न’ की अपार संभावनाएं

मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा इंडस्ट्रियल जोन हैं। यहां निवेशकों के लिए ‘पैसा रिटर्न’ की अपार संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश की विशेषताएं रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए ‘वाटर सिक्योरिटी’ बहुत जरूरी है। इसी दिशा में सरकार जल संरक्षण पर बल दे रही है, वहीं दूसरी ओर नदी जोड़ो का मिशन लिया है। इसका भी मध्यप्रदेश की खेती और उद्योग लाभ पाएंगे। राज्य में अभी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना पर काम शुरु हुआ है। इससे 10 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि बढ़ेगी।

You Might Also Like

अब ‘राम आएंगे…’ गाना भी AI से हुआ तैयार, लता मंगेशकर की आवाज में ऑडियो वायरल
श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा
शारदीय नवरात्र 2023 : हाथी पर आगमन और मुर्गा पर प्रस्थान करेंगी माता, नवमी-दशमी एक ही दिन
UPTET Exam 2021: पर्चा आउट होने के यूपी TET की परीक्षा हुई रद्द, जानें अब कब होगी परीक्षा
यूपी : जेल की दास्तां सुनाते-सुनाते रो पड़े अब्दुल्ला आजम, कहा- आजम खां और मुझ पर बहुत हुए जुल्म
TAGGED:economyGlobal Investors SummitMP Global Investors Summitpm modiworld bank
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?