एमपी चुनाव: कांग्रेस पर फिर भड़के अखिलेश यादव, बताया जातीय गणना के खिलाफ, निकाला जमकर भड़ास

भोपाल, 10 नवंबर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन नहीं हो पाने के बाद से सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार हमलावर बने हुए हैं। वो भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी जमकर हमले कर रहे हैं। इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कल छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ही मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं होने दिया।

मध्य प्रदेश के छतरपुर के राजनगर में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा अब चुनावों को ध्यान में रखते हुए जाति जनगणना के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मंडल आयोग की सिफारिशें लागू नहीं कीं और जाति जनगणना का विरोध किया है।

  • कांग्रेस पर बरसे अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा, ‘‘कांग्रेस, जिसने कभी सामाजिक न्याय की बात नहीं की, आज ऐसा कर रही है। मंडल आयोग की सिफारिशें किसने रोकीं? कांग्रेस ने… जाति जनगणना किसने रोकी? कांग्रेस ने…’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सपा का मानना है कि सामाजिक न्याय तभी मिलेगा जब जाति जनगणना होगी और सभी को उनकी आबादी के अनुपात में अधिकार और सम्मान मिलेगा। तभी बाबासाहेब आंबेडकर का सपना पूरा होगा।’’

RELATED ARTICLES

Most Popular