1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- एमपी के मन में मोदी
MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- एमपी के मन में मोदी

MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- एमपी के मन में मोदी

0
Social Share

भोपाल, 23 अप्रैल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 अप्रैल को सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आ रहे हैं। यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। चुनाव का दूसरा चरण सामने आ गया है। प्रधानमंत्री मोदी जब भी प्रदेश आते हैं तो नई सौगात मिलती है। बीते 100 दिन में प्रदेश को कई करोड़ की नई परियोजनाएं मिली हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश का समान रूप से ध्यान रखा है। एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी।

सीएम यादव ने कहा कि हर क्षेत्र के विकास में केंद्र सरकार ने ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमें यह भी सिखाया है कि बिना बोले कैसे प्रचार करते हैं। यह उन्होंने जबलपुर के रोड शो में दिखाया। उन्होंने वहां केवल कमल का फूल लेकर प्रचार किया। राजा भोज की नगरी में पीएम मोदी का भव्य रोड शो होगा। इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भगवा से दिक्कत है। हमें कांग्रेस की आपत्ति पर आपत्ति है।

  • पीएम आएंगे तो दुल्हन की तरह सजेगा भोपाल- सीएम यादव

सीएम यादव ने कहा कि पीएम मोदी के रोड शो में सड़कें भगवामय होंगी। भोपाल को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। उनका स्वागत शंख ध्वनी के साथ होगा। लोकसभा चुनाव में कम वोट प्रतिशत को लेकर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि फसल कटाई और शादी समारोह में व्यस्त होने के कारण वोट प्रतिशत घट गया। भोपाल का मेट्रो प्रोजेक्ट लेट होने पर सीएम यादव ने कहा कि कि अगर यह प्रोजेक्ट देरी से चल रहा है तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code