1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना : 24 घंटे में 8,500 से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले 44 हजार के पार
भारत में कोरोना : 24 घंटे में 8,500 से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले 44 हजार के पार

भारत में कोरोना : 24 घंटे में 8,500 से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले 44 हजार के पार

0
Social Share

नई दिल्ली, 12 जून। भारत में कोरोना महामारी की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 8,582 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामले बढ़कर 44,513 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

रिकवरी रेट 98.68 फीसदी, सक्रियता दर 0.10 प्रतिशत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को दिनभर में 4,435 लोग स्वस्थ हुए। देश में मौजूदा रिकवरी रेट तनिक गिरावट के साथ 98.68 फीसदी है। इस दौरान महाराष्ट्र में एक कोरोना मरीज की मौत हुई तो केरल का तीन बैकलॉग जोड़कर दिनभर में चार मौतें दर्शाई गईं। 1.21 फीसदी की मौजूदा मृत्यु दर से देश में कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,761 तक जा पहुंची है। वहीं एक्टिव रेट (सक्रियता दर) तनिक वृद्धि के साथ 0.10 फीसदी हो गई है। इस क्रम में शनिवार को दिनभर में 4,143 नए मरीज बढ़े।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2,922 नए केस

राज्यों का जहां तक सवाल है तो शनिवार को भी देश में सबसे अधिक 2,922 नए कोरोना केस महाराष्ट्र से मिले। हालांकि यह संख्या शुक्रवार के मुकाबले 159 कम रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इंग्लैंड से 12 मई को लौटे पुणे के 37 वर्षीय व्यक्ति के बीए.5 सब-वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

टीकारण अभियान 512 दिनों में 195 करोड़ के पार

इस बीच कोरोना से बचाव के लिए जारी राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत 512 दिनों में वैक्सीन की 195 करोड़ से ज्यादा कुल 1,95,07,08,541 डोज दी जा चुकी हैं। इनमें टीके के अर्ह लोगों की पहली, दूसरी या एहतियाती डोज शामिल हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान वैक्सीन की 13,04,427 डोज लगाई गई है। वहीं शनिवार को 3,16,179 लोगों को सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक 985.48 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code