hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : दिनभर में 3.5 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ, सक्रिय मामलों की संख्या 19 लाख से कम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में कोरोना संकट : दिनभर में 3.5 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ, सक्रिय मामलों की संख्या 19 लाख से कम
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : दिनभर में 3.5 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ, सक्रिय मामलों की संख्या 19 लाख से कम

Vinayak Barot
Last updated: January 30, 2022 2:49 pm
Vinayak Barot
Published: January 30, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 30 जनवरी। कोरोना की तीसरी लहर से राष्ट्रव्यापी संघर्ष के बीच नए संक्रमितों की संख्या जहां धीरे-धीरे घट रही है वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या रफ्तार पकड़ रही है। इस क्रम में शनिवार को दिनभर में 2,34,281 नए केस सामने आए तो साढ़े तीन लाख से ज्यादा कुल 3,52,784 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। हालांकि 582 लोगों की मौत भी हुई, जिसमें केरल का 311 बैकलॉग जोड़कर 29 जनवरी की तारीख में कुल 893 मौतें दर्शाई गईं।

रिकवरी रेट बढ़कर 94.21%, दिनभर में 1.19 लाख एक्टिव केस घटे

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 24 घंटे पहले के 13.39 प्रतिशत से बढ़कर 14.50 प्रतिशत हो गया है। लेकिन रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है और मौजूदा दर 94.21 फीसदी पर है। वहीं मृत्यु दर घटकर 1.20 फीसदी पर है जबकि सक्रियता दर तनिक गिरावट के बाद 4.59 फीसदी है। इस क्रम में 24 घंटे के भीतर 1,19,396  एक्टिव केस घटे। इसके साथ ही शनिवार की रात तक देश में कोविड के 18,84,937 इलाजरत मरीज थे।

एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस वाले राज्य

केरल –     एक्टिव केस 3,36,920     नए केस 50,812

कर्नाटक – एक्टिव केस 2,52,162     नए केस 33,337

महाराष्ट्र – एक्टिव केस 2,48,212    नए केस 27,971

तमिलनाडु – एक्टिव केस 2,08,350  नए केस 24,418

आंध्र प्रदेश – एक्टिव केस 1,15,425 नए केस 11,573

75 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी को दी जा चुकी है वैक्सीन की पूरी डोज

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में वयस्क आबादी के 75 प्रतिशत से अधिक लोगों को वैक्सीन की पूरी डोज दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 62,22,682 लोगों का टीकाकरण किया गया और राष्ट्रव्यापी टीकाकरण का आंकड़ा 379 दिनों में कुल 1,65,70,60,692 तक जा पहुंचा है। इसी क्रम में शनिवार को 16,15,993 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही 29 जनवरी तक कोरोना जांच करा चुके लोगों की संख्या 72.73 करोड़ तक जा पहुंची है।

You Might Also Like

मोदी कैबिनेट ने ‘सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की स्कीम’ को दी मंजूरी
चिकित्सा उपलब्धि : एम्स दिल्ली में देश का पहला पोर्टेबल MRI सिस्टम शुरू
सिंगापुर में चीनी मूल का युवक भारतीय महिला के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का दोषी करार
तेलंगाना हाई कोर्ट ने हैदराबाद बम विस्फोट मामले में पांच दोषियों की मौत की सजा बरकरार रखी
मध्य प्रदेश : झाबुआ में भीषण हादसा, वैन पर पलटा सीमेंट लोडेड ट्रक, 9 लोगों की मौत
TAGGED:3.5 lakh recoveredactive casesCorona crisis in Indiacorona infectionCovid-19recovery rate
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 15, 2023
भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे के दौरान 2.71 लाख नए संक्रमित, एक्टिव मामलों की संख्या 15.50 लाख के पार
नहीं लगा एक भी सिक्स तो सवालों के घेरे में आई लखनऊ की Ekana Stadium की पिच, जानें क्या बोले हार्दिक पांड्या…
जम्मू-कश्मीर : हवाला गिरोह मामले में पूर्व मंत्री बाबू सिंह गिरफ्तार
मुंबई : गिरगांव में LIC बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?