Homeहिन्दीराजनीतिमॉनसून सत्र : संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के...

मॉनसून सत्र : संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 8 अगस्त। संसद के दोनों सदनों का सोमवार को निर्धारित समय से चार दिन पहले सत्रावसान कर दिया गया। संसद का मॉनसून सत्र 18 जुलाई को शुरू हुआ था और इस महीने की 12 तारीख को सम्पन्न होने वाला था।

राज्यसभा में 38 घंटे कामकाज, व्यवधान के कारण 47 घंटे से ज्यादा का नुकसान

राज्यसभा में सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सत्रावसान पर टिप्पणी में कहा कि सदन ने 38 घंटे कामकाज किया, इस दौरान व्यवधान के कारण इसे 47 घंटे का नुकसान हुआ। इसके पूर्व आज ही दिन में उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति नायडू को राज्यसभा से औपचारिक विदाई दी गई। उनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

उच्च सदन में विचार के बाद 5 विधेयक पारित किए गए

उच्च सदन के कामकाज पर वेंकैया नायडू ने कहा कि निरंतर व्यवधान से सदस्यों को सार्वजनिक महत्व के मामलों पर तत्काल चर्चा करने के अवसर से वंचित होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पांच विधेयकों पर विचार किया गया और वे पारित किए गए। उन्होंने यह भी कहा कि सदन ने देश में आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर एक अल्पकालिक चर्चा की।

लोकसभा में 6 विधेयक पेश, 7 विधेयक पारित किए गए

उधर लोकसभा में अपनी समापन टिप्पणी में अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सत्र के दौरान छह विधेयक पेश किए गए और सात विधेयक पारित किए गए।

लोकसभा की 16 बैठकें हुईं, 44 घंटे से अधिक कामकाज

ओम बिरला ने कहा कि कुल 16 बैठकें हुईं और सदन ने 44 घंटे से अधिक समय कामकाज किया। उन्होंने यह भी कहा कि सदन ने मूल्य वृद्धि और देश में खेलों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों पर दो अल्पावधि की चर्चा भी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments