1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. मिशन 2022 : प्रियंका गांधी का एलान, कांग्रेस अकेले लड़ेगी यूपी चुनाव
मिशन 2022 : प्रियंका गांधी का एलान, कांग्रेस अकेले लड़ेगी यूपी चुनाव

मिशन 2022 : प्रियंका गांधी का एलान, कांग्रेस अकेले लड़ेगी यूपी चुनाव

0
Social Share

लखनऊ, 15 नवम्बर। कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा के साथ ही विपक्षी दलों सपा व बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। किसी भी दल से गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने भाजपा की ओर संकेत करते हुए कहा कि जिसने देश की आजादी के लिए खून नहीं बहाया उन्हें आजादी का मतलब समझ नहीं आता।

प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर में आयोजित पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हम यहां पर कांग्रेस को मजबूत करने आए हैं, क्योंकि कांग्रेस ही इस देश के लिए खड़ी है। प्रियंका ने कहा कि नेहरू ने कहना था कि भारत माता की जय के नारे में किसान, मजदूर, महिला, श्रमिक, सैनिक, एक-एक देशवासी की जय है। गांधी, नेहरू, पटेल, अंबेडकर जैसे तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को आजादी का मतलब मालूम था। उन्हें आजादी की कीमत पता थी। भाजपा नेतृत्व आजादी का आदर नहीं करता क्योंकि उसे आजादी का मतलब पता नहीं है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस केवल विकास नहीं लाई, भाईचारा भी बढ़ाया है। एक बार फिर करो या मरो का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों का दर्द है कि हमें मंहगाई से मारा जा रहा है। इंसान की पहचान नहीं, केवल वोट बैंक की पहचान है। 70 साल लगे पेट्रोल को 70 रुपये तक आने में, लेकिन सात सालों में पेट्रोल 100 पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कांग्रेस ही इस देश की सच्चाई सामने ला सकती है। कांग्रेस ही लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमारा लक्ष्य है कि हम अपनी पार्टी को मजबूत इसलिए करेंगे क्योंकि हमें इस प्रदेश से महंगाई मिटानी है। इस प्रदेश से अराजकता मिटानी है। हमें इस प्रदेश में लोकतंत्र दोबारा स्थापित करना है। जिसके जरिए आप सभी के अधिकार मजबूत बनेंगे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code