hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आतिशी का आरोप – दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की रची जा रही साजिश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > आतिशी का आरोप – दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की रची जा रही साजिश
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

आतिशी का आरोप – दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की रची जा रही साजिश

Revoi Editor
Last updated: April 12, 2024 6:25 pm
Revoi Editor
Published: April 12, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 अप्रैल। दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए एक बड़ी राजनीतिक साजिश रच रही है।

आतिशी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी AAP सरकार को गिराने के लिए एक राजनीतिक साजिश है। हमें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाएगा। लेकिन दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी और जनादेश के खिलाफ होगा।’’

वहीं आम आदमी पार्टी (आप) की नेता के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि ‘‘राष्ट्रपति शासन का डर’’ आम आदमी पार्टी को सता रहा है, जिसके पास विधानसभा में 62 विधायक हैं। सचदेवा ने केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की भी मांग की।

आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जो इस आशंका की ओर इशारा करती हैं। मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के किसी वरिष्ठ अधिकारी को दिल्ली में तैनात नहीं किया गया है।

Senior AAP Leader and Minister @AtishiAAP Addressing an Important Press Conference l LIVE https://t.co/UsTcWf1FXG

— AAP (@AamAadmiParty) April 12, 2024

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘विभागों में पद खाली पड़े हैं, लेकिन कोई तैनाती नहीं हुई है। नौकरशाहों ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए मंत्रियों द्वारा बुलाई जाने वाली बैठकों में आना बंद कर दिया है। उप राज्यपाल दिल्ली सरकार के कामकाज को लेकर गृह मंत्रालय को पत्र लिख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले से ही पता था कि वह राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘सत्ता में नहीं आ सकती।’’ आतिशी ने कहा, ‘‘आप ने 2015 और 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराया है। इसलिए वे दिल्ली सरकार को गिराना चाहते हैं। लेकिन राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी होगा क्योंकि दिल्ली सरकार के पास बहुमत है। हमने इस साल 17 फरवरी को सदन में बहुमत परीक्षण पास कर लिया था।’’

बहरहाल, सचदेवा ने इसे लेकर आतिशी की आलोचना की और आरोप लगाया कि केजरीवाल दिल्ली उच्च न्यायालय की फटकार से असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आतिशी ने अपने उत्पीड़न और ऑपरेशन लोटस की आम तौर पर सुनायी जाने वाली झूठी कहानी के बजाए आज सुबह एक नयी कहानी सुनायी।

आज, उन्होंने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।’’ सचदेवा ने कहा, ‘‘बेहतर होगा यदि अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे दें… एक नए मुख्यमंत्री को सरकार सौंपे और दिल्ली के प्रशासन को उचित तरीके से चलाने दें।’’

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश :  सोनिया गांधी के गढ़ में कांग्रेस को आघात, बागी विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के व्यस्ततम बाजार में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला, एक की मौत, 24 घायल
सीएम योगी के निर्देश पर यूपी में कल से सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान, डीएम करेंगे मॉनिटरिंग
सीएम योगी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ की बैठक, उपचुनाव, बाढ़ व विकास कार्यों पर चर्चा
हॉकी विश्व कप : गत चैंपियन बेल्जियम व जर्मनी के बीच होगी खिताबी टक्कर, विश्व नंबर एक ऑस्ट्रेलिया व नीदरलैंड्स बाहर
TAGGED:Conspiracy to impose President's ruledelhiDelhi governmentminister Atishi's allegation
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?