hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल 2023 : मैक्सवेल-डुप्लेसी के प्रयास निरर्थक, MSD ब्रिगेड ने हाई स्कोरिंग मैच में आरसीबी को दी मात
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल 2023 : मैक्सवेल-डुप्लेसी के प्रयास निरर्थक, MSD ब्रिगेड ने हाई स्कोरिंग मैच में आरसीबी को दी मात
खेलहिन्दी

आईपीएल 2023 : मैक्सवेल-डुप्लेसी के प्रयास निरर्थक, MSD ब्रिगेड ने हाई स्कोरिंग मैच में आरसीबी को दी मात

Vinayak Barot
Last updated: April 19, 2023 1:05 am
Vinayak Barot
Published: April 18, 2023
Share
SHARE

बेंगलुरु, 17 अप्रैल। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सोमवार की रात रनों की बारिश देखने को मिली। लेकिन टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस हाई स्कोरिंग मैच में अंतिम मुस्कान चार बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हिस्से आई, जिसने रोमांचक संघर्ष के पश्चात मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को आठ रनों से शिकस्त देते हुए स्वयं को अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया।

.@ChennaiIPL come out on top in the mid-table clash as they beat #RCB by 8 runs in highly entertaining and run-filled #TATAIPL match. 👏 👏

Scorecard ▶️ https://t.co/QZwZlNk1Tt#RCBvCSK pic.twitter.com/jlEz6KmM0V

— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2023

कॉनवे व शिवम के तूफानी पचासे, सीएसके का मौजूदा सत्र में दूसरा सर्वोच्च स्कोर

चेन्नई सुपर किंग्स ने सिक्के की उछाल जीतने के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ओपनर डेवोन कॉनवे (83 रन, 45 गेंद, छह छक्के, छह चौके) व शिवम दुबे (52 रन, 27 गेंद, पांच छक्के, दो चौके) के तूफानी प्रहारों से छह विकेट पर 226 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया। आईपीएल के मौजूदा संस्करण में किसी टीम का यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर था (अब तक का सर्वोच्च स्कोर 4-228 है, जो केकेआर के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया था)।

Scoring a cracking 8⃣3⃣, Devon Conway put on an impressive show with the bat and bagged the Player of the Match award as @ChennaiIPL sealed a win against #RCB. 👏 👏

Scorecard ▶️ https://t.co/QZwZlNk1Tt #TATAIPL | #RCBvCSK pic.twitter.com/NPmhmgW1nf

— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2023

जवाबी काररवाई में आरसीबी की टीम ग्लेन मैक्सवेल (76 रन, 36 गेंद, आठ छक्के, तीन चौके) और कप्तान फाफ डुप्लेसी  (62 रन, 33 गेंद, चार छक्के, पांच चौके) ने असाधारण प्रयासों के बावजूद आठ विकेट पर 216 रनों तक पहुंच सकी। आरसीबी को लक्ष्य के पहले रोकने में तुषार देशपांडे (3-45) व मथीषा पथिराना (2-42) ने अहम भूमिका निभाई।

तीसरी जीत के साथ सीएसके अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा

सीएसके की पांच मैचों में यह तीसरी जीत थी और अब उसके लखनऊ सुपर जाएंट्स, गुजरात टाइटंस व पंजाब किंग्स के बराबर छह अंक हो गए हैं। लेकिन नेट रन रेट के आधार पर वह लखनऊ के पीछे तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। राजस्थान रॉयल्स आठ अंकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं आरसीबी पांच मैचों में तीसरी हार के बाद चार अंक लेकर सातवें स्थान पर है।

डुप्लेसी और मैक्सवेल के बीच 126 रनों की साझेदारी

मैच की बात करें तो कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी की शुरुआत खराब रही, जब विराट कोहली को पहले ही ओवर में आकाश सिंह ने बोल्ड मार दिया तो महिपाल लोमरोर खाता दूसरे ओवर में चलते बने (2-15)। लेकिन डुप्लेसी और मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी से टीम की वापसी कराई। हालांकि ये दोनों 18 रनों के भीतर लौटे। उसके बाद शहबाज (12), दिनेश कार्तिक (28) व सुयस प्रभुदेसाई (19) की कोशिशें टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में असफल रहीं।

स्कोर कार्ड

इससे पहले सीएसके ने भी तीसरे ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ (3) को गंवा दिया था। लेकिन डेवोन कॉनवे ने दूसरे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे (37 रन, 20 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) के साथ 74 रनों की साझेदारी कर दी। फिर कॉनवे व शिवम दुबे के 80 रनों का भागीदारी हो गई और 16वें ओवर में ही टीम का स्कोर 170 तक जा पहुंची था। अंत में अंबाती रायुडु (174), मोईन अली (नाबाद 19) व रवींद्र जडेजा (10 रन) ने दल को 226 रनों तक पहुंचाया।

मंगलवार का मैच : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (हैदराबाद, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

UP बहराइच हिंसा: युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने मचाया उपद्रव, इंटरनेट बंद, परिवार अंतिम संस्कार को तैयार
उत्तर प्रदेश : वाराणसी सहित 45 जिले कोरोना मुक्त, राज्य में कुल 99 सक्रिय मामले
केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी – रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी ‘फर्जी खबरें’ प्रसारित न करने की अपील
महाराष्ट्र के सीएम शिंदे बोले – ‘हम विकास कार्यों के जरिए मना रहे अपनी सरकार की पहली सालगिरह’
भारत ने दिखाया कनाडा को आईना, खालिस्तानी आतंकी की हत्या पर पीएम ट्रूडो के बयान को किया खारिज
TAGGED:Crickethigh-scoring matchIPL 2023Maxwell-Duplessis' efforts futileMSD brigade beat RCB
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली सरकार का फैसला : पटाखों के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा प्रतिबंधित

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 30, 2021
ICC टी20 रैंकिंग – शीर्ष पर काबिज अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अब तक का सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल किया
શ્રીલંકાના આત્મઘાતી હુમલાઓમાંથી એકનો માસ્ટર – માઈન્ડ ઝહરાન હાશિમ ઝાકિર નાઈકનો પ્રશંસક
कृषि मंत्री तोमर का स्पष्टीकरण – कृषि कानूनों को दोबारा नहीं लाएगी केंद्र सरकार
दिल्ली में वायु प्रदूषण : 1000 अतिरिक्त सीएनजी बसें उतारी जाएंगी, सिर्फ गैस आधारित उद्योगों को अनुमति
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?