बॉलीवुड : ‘मसाबा मसाबा 2’ का टीजर रिलीज, बेटी संग दिखीं नीना गुप्ता, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी वेब सीरीज

मुंबई, 30 जून। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता और उनकी बेटी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘मसाबा मसाबा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 28 अगस्त, 2020 को रिलीज हुई थी। इस सीरीज में कुल छह एपिसोड थे, जो प्रशंसकों को खूब पसंद आया था।

वहीं अब मसाबा गुप्ता ने इस सीरीज को लेकर एक गुड न्यूज दी है। इस सीरीज का दूसरा सीजन भी जल्द रिलीज होने वाला है। ‘मसाबा मसाबा 2’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस सीजन का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है। मसाबा गुप्ता ने इस प्रोमो वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मसाबा गुप्ता इसमें प्रेग्नेंसी की जांच करते दिखाई दे रही है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

वीडियो में नीना गुप्ता की भी एक झलक देखने को मिल रही है। मसाब गुप्ता ने कैप्शन में लिखा, ‘एक उदास बरसात के दिन आपको बिस्तर से बाहर निकलने के लिए प्रेरित करने के लिए कुछ खोज रहे हैं? वेल। मेरे पास कुछ ऐसी खबरें हैं। जो शायद चाल चल सकती हैं। मसाबा मसाबा सीजन 2, 29 जुलाई को आपके लिए आ रहा है सिर्फ नेटफ्लिक्स पर!’

मसाबा का ये प्रोमो वीडियो उनके प्रशंसकों के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं वो इस प्रोमो वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। मसाबा गुप्ता के इस प्रोमो वीडियो को एक्टर ऋतिक रोशन ने भी लाइक किया है। उन्होंने अपने कमेंट में लिखा, ‘लवली! पहला सीजन पसंद आया!’

इस वेब सीरीज का निर्देशन सोनम नायर ने किया है। इस वेब सीरीज में मसाबा गुप्ता और नीना गुप्ता के अलावा बरखा सिंह, रयताशा राठौर, राम कपूर, कुशा कपिला, नील भूपालम, अरमान खेरा और करीमा बैरी भी अपने अहम किरदार में नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular