hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और शाह पर साधा निशाना, बोले – गुजरात में भाजपा के राष्ट्रीय नेता वार्ड दर वार्ड घूम रहे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और शाह पर साधा निशाना, बोले – गुजरात में भाजपा के राष्ट्रीय नेता वार्ड दर वार्ड घूम रहे
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और शाह पर साधा निशाना, बोले – गुजरात में भाजपा के राष्ट्रीय नेता वार्ड दर वार्ड घूम रहे

Vinayak Barot
Last updated: November 28, 2022 5:21 pm
Vinayak Barot
Published: November 28, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 ऩवम्बर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात में चुनावी अभियान के तहत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा और यहां तक कह दिया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता राज्यभर में वार्ड दर वार्ड घूम रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बातचीत के दौरान 27 वर्षों के लंबे शासन में गुजरात के विकास में भाजपा के योगदान पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि सत्तारूढ़ दल के राष्ट्रीय नेताओं ने इस साल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए गुजरात आने के मजबूरी क्यों महसूस की।’

‘6 वर्षों में 3 सीएम बदलने का मतलब, भाजपा ने राज्य में कोई काम नहीं किया‘

खड़गे ने कहा, ‘गुजरात में भाजपा के राष्ट्रीय नेता वार्ड दर वार्ड घूम रहे हैं। 27 साल के शासन के बाद भी पीएम, केंद्रीय गृह मंत्री और उनके अन्य राज्यों के सीएम यहां आ रहे हैं और लोगों को गुमराह करते हुए भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। उसके पीछे डर होना चाहिए। राज्य में बदलाव लाने की बजाय उन्होंने (भाजपा) सीएम बदल दिया और छह वर्षों में तीन सीएम बदले गए। इसका मतलब है कि उन्होंने (भाजपा सरकार) राज्य में कोई काम नहीं किया है।’

LIVE: Press briefing by Congress President Shri @kharge in Ahmedabad, Gujarat. https://t.co/T5nd4jNfZ0

— Congress (@INCIndia) November 28, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठों का सरदार और खुद को गरीब बताते हुए सहानुभूति का साधक कहा और दावा किया था कि वह दुर्व्यवहार का शिकार हैं। खड़गे ने कहा कि वह खुद गरीब से गरीब और अछूत जाति से आते हैं।

‘हमने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया होता तो आपको लोकतंत्र नहीं मिलता‘

खड़गे ने कहा, ‘मोदी जी और शाह जी पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में क्या किया? अगर हमने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया होता तो आपको लोकतंत्र नहीं मिलता। और तुम जैसे लोग जो हमेशा गरीब होने का दावा करते हो। मैं भी गरीब हूं। मैं गरीब से गरीब व्यक्ति से हूं। मैं अछूत जाति से आता हूं। कम से कम लोग आपकी चाय पीते हैं। लोग तो मेरी चाय तक नहीं पीते।’

You Might Also Like

अतीक अहमद की बहन ने उच्चतम न्यायालय से लगाई गुहार, कहा – स्वतंत्र जांच कराई जाए
सीडीएस जनरल रावत और उनकी पत्‍नी का अंतिम संस्‍कार कल दिल्‍ली छावनी में किया जाएगा
बाबा रामदेव ने की राहुल गांधी की आलोचना, बोले – खाते हिन्दुस्तान का और गीत दूसरे देशों का गाते हैं
नेपाल में बाढ़ व भूस्खलन के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 148 तक जा पहुंची
भारत व ऑस्ट्रेलिया ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की – राजनाथ सिंह
TAGGED:amit shahBJPCongress PresidentGujarat electionsmallikarjun khargeMallikarjun Kharge targets PM Modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?