1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. आम आदमी को बड़ा झटका : घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए हुआ महंगा, कमर्शियल के भी बढ़े रेट
आम आदमी को बड़ा झटका : घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए हुआ महंगा, कमर्शियल के भी बढ़े रेट

आम आदमी को बड़ा झटका : घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए हुआ महंगा, कमर्शियल के भी बढ़े रेट

0
Social Share

नई दिल्ली, 7 मार्च। केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी। इसके साथ ही 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 115 रुपये बढ़ाकर 1883 रुपये कर दिए गए हैं। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। इससे पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। यानी लगभग एक साल बाद फिर से घरेलू गैस के दाम बढ़ाए गए हैं।

वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 31 रुपये की वृद्धि की गई थी। सरकार ने गैस की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय की है जब मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। इसी संभावित संकट को देखते हुए सरकार ने 5 मार्च को आपातकालीन अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है।

आदेश के अनुसार अब रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल मुख्य रूप से रसोई गैस तैयार करने के लिए करेंगी। साथ ही सभी कंपनियों को प्रोपेन और ब्यूटेन की सप्लाई सरकारी तेल कंपनियों को देने के लिए कहा गया है। इनमें इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सप्लाई बिना किसी रुकावट के मिलती रहे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code