1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले – ‘एकनाथ शिंदे को सफल मुख्यमंत्री बनाना मेरी जिम्मेदारी’
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले – ‘एकनाथ शिंदे को सफल मुख्यमंत्री बनाना मेरी जिम्मेदारी’

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले – ‘एकनाथ शिंदे को सफल मुख्यमंत्री बनाना मेरी जिम्मेदारी’

0

नागपुर, 5 जुलाई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को राज्य की पूर्ववर्ती महा विकास अगाड़ी (एमवीए) सरकार पर हमला करते हुए कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के कारण राज्य का विकास रुक गया। भ्रष्टाचार का बढ़ावा हर जगह दिखने को मिला। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे की सरकार सभी उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

शिंदे को सीएम बनाने का मेरा प्रस्ताव था, वरिष्ठों के कहने पर मैंने पद लिया

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार गृहनगर आए फडणवीस ने ने कहा, ‘यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि एकनाथ शिंदे एक सफल मुख्यमंत्री बनें। अगर मैंने अनुरोध किया होता तो मैं मुख्यमंत्री बन सकता था। हमने विचारधारा के लिए शिवसेना को मुख्यमंत्री बनाया। शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का मेरा प्रस्ताव था, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जोर देकर कहा कि अगर मैं इससे बाहर रहा तो सरकार नहीं चलेगी, इसलिए मैंने उनके आदेश पर उप मुख्यमंत्री पद स्वीकार किया।’

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 में भाजपा-शिवसेना को शासनादेश मिला, लेकिन जनता का ये शासनादेश चोरी हो गया। कुछ लोगों ने उसे चुराकर सरकार तैयार की और ढाई साल तक वह सरकार भगवान भरोसे चलती रही। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था और मंत्री जेल जा रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री नहीं था, मुझे इस बात का दुख नहीं था बल्कि दुख इस बात का था कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश जिस रफ्तार से आगे जा रहा था, वहां महाराष्ट्र का विकास रुक गया था।’

नागपुर में भव्य स्वागत के बीच विजय  जुलूस निकाला गया

इसके पूर्व नागपुर आगमन पर फडणवीस का भव्य स्वागत किया। उन्होंने स्वागत में एक विजय जूलुस निकाला गया और उन्होंने महानगर में आयोजित कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code