1. Home
  2. हिन्दी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. मध्य प्रदेश : 1 से 3 जुलाई तक फिर चलेगा टीकाकरण अभियान, कर्मचारियों के तबादलों पर भी मुहर
मध्य प्रदेश : 1 से 3 जुलाई तक फिर चलेगा टीकाकरण अभियान, कर्मचारियों के तबादलों पर भी मुहर

मध्य प्रदेश : 1 से 3 जुलाई तक फिर चलेगा टीकाकरण अभियान, कर्मचारियों के तबादलों पर भी मुहर

0
Social Share

भोपाल, 22 जून। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में कोरोनारोधी टीकाकरण के दौरान सोमवार को स्थापित राष्ट्रीय कीर्तिमान के लिए मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बधाई दी है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक से पहले उन्होंने अपने मंत्रियों से चर्चा की और टीकाकरण महाअभियान के सफल होने पर सबको बधाई दी। इस महाअभियान की सफलता से उत्साहित मुख्यमंत्री ने आगामी एक से तीन जुलाई तक राज्य में फिर टीकाकरण अभियान चलाने की घोषणा की है।

शिवराज ने कहा कि केंद्र सरकार की नई वैक्सिनेशन नीति लागू होने के पहले दिन 21 जून को प्रदेश में 17 लाख के लगभग कुल 16,95,000 टीकाकरण हुआ है। नेशनल पोर्टल पर यह आंकड़ा दर्ज हो गया है। अब टीकाकरण अभियान एक से तीन जुलाई तक दोबारा चलाया जाएगा।

टीकाकरण अभियान की रणनीति बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक भी बुलाई है। बैठक में कोरोना संक्रमण घटने के बाद छूट का दायरा और बढ़ाए जाने पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में अब चलेगा गरीब कल्याण योजना अभियान

मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक के पहले मंत्रिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि वैक्सिनेशन के बाद अब अगला अभियान गरीब कल्याण योजना का अभियान होगा। इस अभियान के तहत शासन की गरीबों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का अभियान के तौर पर लोगों को लाभ दिया जाएगा। उन्होंने इस अभियान के लिए सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया और खाद्य मंत्री बिसाहूलाल को रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

1 जुलाई से शुरू होगी तबादलों की प्रक्रिया

इस बीच शिवराज सरकार ने एक बार फिर तबादलों पर मुहर लगा दी है। सरकार एक जुलाई से कर्मचारियों के ट्रांसफर करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि स्थानांतरण मानवीय और प्रशासनिक आधार पर ही किए जाएंगे। ट्रांसफर को लेकर जल्द ही पॉलिसी जारी की जाएगी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code