इंडिया ओपन 2026 : लिन चुन यी के नाम पहला सुपर 750 खिताब, एन से यंग ने बचाई महिला एकल उपाधि
नई दिल्ली, 18 जनवरी। BWF विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर पर काबिज चीनी ताइपे के लिन चुन यी ने रविवार को यहां 9.50 लाख अमेरिकी डॉलर ईनामी इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल का अपना पहला सुपर 750 खिताब जीत लिया जबकि मौजूदा विश्व नंबर एक व गत चैम्पियन दक्षिण कोरियाई एन से यंग ने महिला एकल में अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखते हुए उपाधि की रक्षा करने में सफल रहीं।
Lin Chun Yi at the top of the podium 💯#YonexSunriseIndiaOpen2026 pic.twitter.com/idbpjmghkC
— BAI Media (@BAI_Media) January 18, 2026
लिन चुन ने सिर्फ 38 मिनट में क्रिस्टी को शिकस्त दी
दो दिन पहले लक्ष्य सेन को तीन गेमों के संघर्षपूर्ण क्वार्टर फाइनल में हराने के साथ टूर्नामेंट से भारतीय चुनौती खत्म करने वाले 26 वर्षीय लिन चुन ने इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम के कोर्ट नंबर एक पर रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में गजब की तेजी दिखाई और तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोनाथन क्रिस्टी को सिर्फ 38 मिनट में 21-10, 21-18 से हरा दिया।
Lin Chun-Yi contests against No.3 seed Jonatan Christie.#BWFWorldTour #IndiaOpen2026 pic.twitter.com/9O3cFbxgu2
— BWF (@bwfmedia) January 18, 2026
दिलचस्प यह है कि लिन चुन को पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन सुपर 1000 के शुरुआती दौर में बाहर होना पड़ा था। लेकिन नई दिल्ली में उन्होंने शानदार वापसी की। इस क्रम में शनिवार को सेमीफाइनल में उन्होंने 2025 विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता कनाडा के विक्टर लाई की चुनौती तोड़ी और फिर फाइनल में तीसरी सीड क्रिस्टी को मायूस किया।
An Se Young defends her title at Yonex Sunrise India Open 2026🔥#YonexSunriseIndiaOpen2026 pic.twitter.com/KGCusYKHui
— BAI Media (@BAI_Media) January 18, 2026
एन से यंग से 43 मिनट में हारीं विश्व नंबर दो वांग झी
उधर महिला एकल फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त एन से यंग ने अपना दबदबा कायम रखा और विश्व में नंबर दो चीनी शटलर वांग झी यी को 43 मिनट में 21-13, 21-11 से हराकर सत्र का अपना दूसरा खिताब जीता। उन्होंने पिछले हफ्ते मलेशिया ओपन सुपर 1000 खिताब भी जीता था।
Defending champion An Se Young 🇰🇷 faces No.2 seed Wang Zhi Yi 🇨🇳.#BWFWorldTour #IndiaOpen2026 pic.twitter.com/b1LcVZt7eH
— BWF (@bwfmedia) January 18, 2026
शीर्षस्थ चीनी जोड़ी ने जीता महिला युगल खिताब
इसके पूर्व दिन का पहला खिताब महिला युगल में निर्णीत हुआ, जब लियू शेंग शु व टैन निंग की शीर्ष वरीय चीनी जोड़ी ने 58 मिनट की कश्मकश के बाद जापान की पांचवीं वरीयता प्राप्त युकी फुकुशिमा व सायका मात्सुमोतो पर 21-11, 21-18 से जीत हासिल की।
Liu Sheng Shu & Tan Ning at the top of the podium 🔥#YonexSunriseIndiaOpen2026 pic.twitter.com/L9ogkEASGG
— BAI Media (@BAI_Media) January 18, 2026
थाई टीम के नाम मिश्रित युगल का ताज
मिश्रित युगल का ताज तीसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड के डेचापोल पुवारानुक्रोह व सुपिसरा पेवसम्प्रान को मिला, जिन्होंने एक घंटा 22 मिनट तक खिंचे तीन गेमों के रोमांचक संघर्ष में डेनमार्क के माथियास क्रिस्टियनसेन और एलेक्जेंड्रा बोजे को 19-21, 25-23, 21-18 से हराया।
Dechapol P & Supissara P on the top of the podium🔥#YonexSunriseIndiaOpen2026 pic.twitter.com/R6XoUDHe0y
— BAI Media (@BAI_Media) January 18, 2026
पुरुष युगल में भी चीनी जोड़ी चैम्पियन
इंडिया ओपन में चीन को दूसरी खिताबी सफलता पुरुष युगल में मिली, जब चतुर्थ वरीय लियांग वेई केंग व वांग चांग ने टूर्नामेंट के अंतिम फाइनल में हिरोकी मिदोरिकावा व कियोही यामाशिता की जापानी जोड़ी को 65 मिनट की कश्मकश के बाद 17-21, 25-23, 21-16 से हराया।
Liang Wei Keng & Wang Chang claim victory! They take home the Yonex Sunrise India Open 2026 title. #YonexSunriseIndiaOpen2026 pic.twitter.com/oUJ3lZanXg
— BAI Media (@BAI_Media) January 18, 2026
दुनियाभर के शटलरों का जमावड़ा अब जकार्ता में होगा, जहां 20 जनवरी से इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 प्रतियोगिता में उनके बीच श्रेष्ठता की जंग होगी।
