hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रयागराज : वायु सेना का हल्का विमान तकनीकी खराबी से हादसे का शिकार, दोनों पायलट सुरक्षित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > प्रयागराज : वायु सेना का हल्का विमान तकनीकी खराबी से हादसे का शिकार, दोनों पायलट सुरक्षित
राष्ट्रीयहिन्दी

प्रयागराज : वायु सेना का हल्का विमान तकनीकी खराबी से हादसे का शिकार, दोनों पायलट सुरक्षित

Revoi Editor
Last updated: January 21, 2026 7:35 pm
Revoi Editor
Published: January 21, 2026
Share
SHARE

प्रयागराज, 21 जनवरी। भारतीय वायु सेना का एक अत्यंत हल्का, टू सीटर विमान इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण बुधवार को यहां हादसे का शिकार हो गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

वायु सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए उसने जांच का आदेश दिया है। इस तरह के अत्यंत हल्के (माइक्रोलाइट) विमान का उपयोग आमतौर पर प्रशिक्षण, पक्षी सर्वेक्षण और भू सर्वेक्षण कार्यों में किया जाता है। हादसा उस वक्त हुआ, जब विमान एक नियमित उड़ान पर था। हादसे के दौरान विमान की रिकवरी (पैराशूट) प्रणाली सक्रिय की गई और ‘दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

वायु सेना ने पोस्ट में कहा, ‘वायु सेना के एक माइक्रोलाइट विमान में 21 जनवरी को दोपहर सवा बारह बजे प्रयागराज के निकट बमरौली वायु सेना स्टेशन से नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी आ गई और उसे एक निर्जन इलाके में सुरक्षित रूप से उतारा गया तथा जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।’

प्रयागराज के पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष शांडिल्य ने बताया कि विमान फफामऊ और संगम क्षेत्र की ओर उड़ान भर रहा था, तभी इसके इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। विमान में दो पायलट सवार थे, जिन्होंने के.पी. कॉलेज के पास जॉर्ज टाउन पुलिस क्षेत्र में स्थित एक तालाब में विमान को सुरक्षित तरीके से उतारा।

शांडिल्य ने बताया कि पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पायलट को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान गोताखोरों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। उन्होंने बताया कि इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है।

You Might Also Like

भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के सबसे महान समर्थकों में से एक थे मनमोहन: अमेरिका
वेदांता और ताइवानी कम्पनी फॉक्सकॉन गुजरात में देश का पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित करेंगी
बिहार विधानसभा चुनाव : मतदाता सूची में सुधार के लिए निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर करेगा सत्यापन
अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी का गेट फांद कर जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
चुनाव में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं, सीईसी राजीव कुमार ने बंगाल प्रशासन को निष्पक्ष रहने का दिया निर्देश
TAGGED:both pilots safeINDIAN AIR FORCElight aircraft crashesprayagraj
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?