hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: LG वीके सक्सेना ने जल संकट के बीच AAP को कोसा – ‘राजनीतिक फायदा इनका एकमात्र मकसद…’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > LG वीके सक्सेना ने जल संकट के बीच AAP को कोसा – ‘राजनीतिक फायदा इनका एकमात्र मकसद…’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

LG वीके सक्सेना ने जल संकट के बीच AAP को कोसा – ‘राजनीतिक फायदा इनका एकमात्र मकसद…’

Revoi Editor
Last updated: June 22, 2024 10:11 pm
Revoi Editor
Published: June 22, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 जून। राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट को लेकर एकतरफ जहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है वहीं हरियाणा से दिल्लीवासियों के लिए और ज्यादा पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना का पानी सत्याग्रह (भूख हड़ताल) लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही।

इस बीच दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना उस पर निशाना साधा है और AAP के नेताओं पर मौके का फायदा उठाने का आरोप लगाया है।

‘राजनीतिक लाभ के मकसद से इस संकट को अवसर में तब्दील कर दिया’

वीके सक्सेना ने एक बयान में कहा, ‘दिल्ली में पानी की सप्लाई चुनौती बन गई है। इस पर पिछले कुछ हफ्तों में जीएनसीटीडी के मंत्रियों की तीखी बातचीत विभिन्न स्तरों पर चिंताजनक और संदिग्ध रही है। दिल्ली के नेताओं का एकमात्र मकसद राजनीतिक फायदा हासिल करने का है। दिल्ली के नेताओं ने राजनीतिक लाभ हासिल करने के मकसद से इस संकट को अवसर में तब्दील कर दिया है ताकी पड़ोसी राज्यों पर इसका ठीकरा फोड़ा जा सके।’

उन्होंने कहा दिल्ली पीने के पानी की सप्लाई के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा पर निर्भर है। अंतरराज्यीय जल-बंटवारे की व्यवस्था जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से बनाए गए संस्थागत तंत्र के माध्यम से तय की जाती है, जिसे देश की सर्वोच्च अदालत ने बार-बार बरकरार रखा है। इस व्यवस्था के चलते हुए समझौते के तहत राज्य पानी छोड़ने के लिए बाध्य हैं। इसी तरह शहरी सरकार भी यह सुनिश्चित करने के लिए बाध्य है कि शहरभर में समान मात्रा में पानी की सप्लाई हो और इस जल संसाधन का कुशलतापूर्वक इस्तेमाल किया जा सके।

अनिश्चितकालीन अनशन पर आतिशी

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी शुक्रवार को हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी के लिए यमुना का अधिक पानी छोड़ने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गईं है। आज उनके अनशन का दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, जब तक दिल्लीवासियों के लिए हरियाणा और पानी नहीं छोड़ता, तब तक वह कुछ नहीं खाएंगी। शहर में 28 लाख लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।

28 लाख लोगों को नहीं मिल रहा पानी – आतिशी

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हरियाणा ने 11 करोड़ गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) कम पानी छोड़ा। एक एमजीडी पानी से 28,000 लोगों को जलापूर्ति होती है। 100 एमजीडी पानी की कमी का मतलब है कि दिल्ली में 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।

जल मंत्री ने कहा कि दिल्ली को पानी के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। पड़ोसी राज्यों से नदियों और नहरों के जरिए उसे 1,005 एमजीडी पानी मिलता है, जिसमें से हरियाणा 613 ​​एमजीडी पानी उपलब्ध कराता है। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों राज्य केवल 513 एमजीडी पानी ही दे रहा है, जिस कारण 28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं।

You Might Also Like

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले – विपक्षी दलों का ‘इंडिया’ ब्लॉक वास्तविक चुनौती
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव : ताजा रुझानों में टीएमसी को 3,068 ग्राम पंचायत सीटों पर मिली बढ़त
बंगाल की खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का मलबा साढ़े सात वर्षों बाद मिला
घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 304 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार
उद्धव ठाकरे सरकार को झटका : मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने की शिंदे गुट और भाजपा को समर्थन देने की घोषणा
TAGGED:Delhi LGDelhi water crisisonly motive is political gainVK Saxena slams AAP
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो फेसबुक से हटने पर मेटा ने मांगी माफी, तकनीकी गड़बड़ी का दिया हवाला

Revoi Editor
Revoi Editor
July 28, 2026
यूपी : सीएम योगी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशानिर्देश
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्टीकरण – दिल्ली में पटाखों पर कोई पूर्ण प्रतिबंध नहीं, सिर्फ कुछ आतिशबाजी प्रतिबंधित’
ગુજરાત સરકારને રાહત, સુપ્રીમકોર્ટે માસ્ક મુદ્દે હાઈકોર્ટના આદેશ સામે ફરમાવ્યો મનાઈહુકમ
प्रधानमंत्री मोदी ने केजरीवाल को पत्र लिखकर दी जन्मदिन की बधाई, कही यह बात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?