hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: CUIT-UG के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई गई, परीक्षा की तिथियों में कोई बदलाव नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > CUIT-UG के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई गई, परीक्षा की तिथियों में कोई बदलाव नहीं
राष्ट्रीयहिन्दी

CUIT-UG के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई गई, परीक्षा की तिथियों में कोई बदलाव नहीं

Revoi Editor
Last updated: March 27, 2024 12:30 am
Revoi Editor
Published: March 27, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 मार्च। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (CUIT-UG) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा मंगलवार रात 11 बजे तक थी। यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

31 मार्च, रात 9.50 तक ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं आवेदन

जगदीश कुमार ने कहा, ‘अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों से प्राप्त अनुरोध के आधार पर सीयूईटी-यूजी 2024 के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की समय सीमा 31 मार्च, 2024 को रात 9.50 बजे तक बढ़ा दी गई है।’ हालांकि परीक्षा की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 से 31 मई तक आयोजित की जाएगी।

इस बार एक हाइब्रिड परीक्षा प्रारूप की रूपरेखा तैयार की गई है

उल्लेखनीय है कि देशभर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए 2022 में मानकीकृत परीक्षा शुरू की गई थी। परंपरा से अलग हटते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी-यूजी 2024 के लिए एक हाइब्रिड परीक्षा प्रारूप की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें विभिन्न विषयों के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा और पेन-एंड-पेपर मोड दोनों शामिल हैं।

अधिकारियों ने संकेत दिया है कि उच्च पंजीकरण वाले विषयों में ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) का उपयोग करके पेन-एंड-पेपर प्रारूप अपनाया जाएगा जबकि अन्य कंप्यूटर-आधारित रहेंगे। पिछले चक्र में, सीयूईटी-स्नातक के लिए लगभग 14.9 लाख पंजीकरण दर्ज किए गए थे, जो उच्च शिक्षा परिदृश्य में इसके महत्व को दर्शाता है।

यूजीसी का कहना है कि प्रवेश परीक्षा 15 मई से 31 मई 2024 के बीच होगी और लोकसभा चुनाव की तारीखों की वजह से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण की 102 सीटों पर मतदान से होगी। मतों की गिनती चार जून को होगी।

जगदीश कुमार ने बताया, ‘राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जैसा पहले घोषित किया था, उसी के अनुसार 15 मई से 31 मई, 2024 के बीच सीयूईटी-यूजी का आयोजन करेगी। इस अवधि में दो तारीखें 20 और 25 मई चुनाव की तारीखों के साथ पड़ेंगी।

You Might Also Like

केंद्र सरकार ने कहा – GST सुधारों के कारण इस वर्ष खपत में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि का अनुमान
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल
इमरान के नेतृत्व में 26 नवंबर को पीटीआई करेगी पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर तिहाड़ जेल के 32 अधिकारी व कर्मचारी निलंबित
योग गुरु बाबा रामदेव फिर विवादों में फंसे, अब ‘पतंजलि जूस’ को प्रमोट करते हुए ‘शरबत जिहाद’ शब्द का किया इस्तेमाल
TAGGED:application date for CUIT-UGDate extended till 31st MarchExam dates unchangedLast date extended
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?