1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. आईपीएल 2021 : पत्नी अनुष्का संग दुबई पहुंचे कोहली, खिलाड़ियों को 6 दिनों तक रहना होगा क्वारंटीन
आईपीएल 2021 : पत्नी अनुष्का संग दुबई पहुंचे कोहली, खिलाड़ियों को 6 दिनों तक रहना होगा क्वारंटीन

आईपीएल 2021 : पत्नी अनुष्का संग दुबई पहुंचे कोहली, खिलाड़ियों को 6 दिनों तक रहना होगा क्वारंटीन

0
Social Share

दुबई, 12 सितम्बर। कोरोना की बढ़ती आशंकाओं के चलते मैनचेस्टर में प्रस्तावित पांचवें व अंतिम टेस्ट के रद होने के साथ ही इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद अब सबकी निगाहें अधूरी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 पर जा टिकी हैं, बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितम्बर से खेले जाने हैं।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी दुबई पहुंचने की जानकारी

इस क्रम में भारतीय कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग रविवार को दुबई पहुंचे। कोहली के आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति संग दुबई पहुंचने की जानकारी दी।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘बाय यूके, आप हमेशा की तरह शानदार थे।’ दुबई पहुंचने के बाद भारतीय एक्ट्रेस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को टैग कर लिखा, ‘हम यहां हैं! दुबई।’

इससे पहले आरसीबी ने भी ट्वीट कर कोहली और पेसर मोहम्मद सिराज के फोटो के साथ उनके दुबई पहुंचने की पुष्टि की थी। टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय मैनचेस्टर से सीधे दुबई पहुंच कर अपनी फ्रेंचाइजी टीमों से जुड़ रहे हैं।

मुंबई और दिल्ली की टीमें भी मैनचेस्टर से यूएई पहुंचीं

उधर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सहित मुंबई फ्रेंचाइजी टीम के अन्य खिलाड़ी शनिवार को ही यूएई पहुंच गए थे। मुंबई ने अपने खिलाड़ियों को शनिवार को बुला लिया था जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी रविवार सुबह पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेन क्रिस्टियन भी रविवार को दुबई पहुंचे।

क्वारंटीन के बाद टीम के बायो बबल में प्रवेश करेंगे खिलाड़ी

इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी फ्रेंचाइजी को सूचित कर दिया है ब्रिटेन से आने वाले सभी खिलाड़ियों को छह दिनों के अनिवार्य क्वारंटीन में रहना होगा। इसके बाद वे टीम के बायो बबल में प्रवेश करेंगे। आईपीएल का यूएई लेग 19 सितंबर से शुरू होगा। पहले मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होगी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code