hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भाजपा में शामिल होने के बाद बोले किरण रेड्डी – कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों से टूट रही पार्टी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > भाजपा में शामिल होने के बाद बोले किरण रेड्डी – कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों से टूट रही पार्टी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भाजपा में शामिल होने के बाद बोले किरण रेड्डी – कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों से टूट रही पार्टी

Vinayak Barot
Last updated: April 7, 2023 3:54 pm
Vinayak Barot
Published: April 7, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 अप्रैल। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन झटका दिया। इस क्रम में गुरुवार को जहां पूर्व रक्षा मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए.के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी वहीं 24 घंटे के भीतर ही अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा का दामन थाम लिया।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद किरण रेड्डी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी यही सोचती हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा की वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।’

Former CM of Andhra Pradesh, Shri Kiran Kumar Reddy joins BJP at Party Headquarters in New Delhi. #JoinBJP https://t.co/3XhDcVIHB2

— BJP (@BJP4India) April 7, 2023

‘मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है…’

किरण रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही, यह एक राज्य की बात नहीं। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है। वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं।’ रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही सही करना चाहती है।

गौरतलब है कि गुरुवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अनिल एंटनी ने भी कांग्रेस पार्टी पर दो-तीन लोगों के हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

इसी वर्ष मार्च महीने में रेड्डी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सितंबर, 1959 में जन्मे रेड्डी ने 25 नवंबर, 2010 से 01 मार्च, 2014 तक अविभाजित आंध्र प्रदेश के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। दो जून, 2014 को तेलंगाना राज्य के गठन से पहले वह संयुक्त आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री थे।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर : सीएम उमर अब्दुल्ला ने रामबन त्रासदी पर जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
सोमालिया में मुंबई जैसा हमला, आतंकियों ने होटल हयात पर बरसाईं गोलियां, 15 की मौत
दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री केजरीवाल को दी गई इंसुलिन, शुगर लेवल हो गया था हाई
ऋषि सुनक ने पेश की दावेदारी, ब्रिटेनवासियों से कहा – ‘मैं कंजरवेटिव पार्टी का लीडर और आपका अगला पीएम बनने के लिए खड़ा हूं’
पाकिस्तान : पिकअप वैन से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 16 यात्रियों की मौत, 11 घायल
TAGGED:BJPCongress High CommandKiran ReddyKiran Reddy joins BJP
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?