hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन : किदाम्बी-लक्ष्य सेमीफाइनल में आमने-सामने, गत चैंपियन सिंधु और प्रणय परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन : किदाम्बी-लक्ष्य सेमीफाइनल में आमने-सामने, गत चैंपियन सिंधु और प्रणय परास्त
खेलहिन्दी

बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन : किदाम्बी-लक्ष्य सेमीफाइनल में आमने-सामने, गत चैंपियन सिंधु और प्रणय परास्त

Vinayak Barot
Last updated: December 17, 2021 11:16 pm
Vinayak Barot
Published: December 17, 2021
Share
SHARE

हुएल्वा (स्पेन), 17 दिसंबर। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में शुक्रवार का दिन भारत के लिए मिश्रित अनुभूतियों वाला रहा। इस क्रम में पूर्व विश्व नंबर एक किदाम्बी श्रीकांत और युवा लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल सेमीफाइनल में आपसी मुलाकात तय करने के साथ देश के लिए एक रजत सहित दो पदक पक्के कर दिए। लेकिन महिला एकल में गत चैंपियन पीवी सिंधु का खिताब बचाओ अभियान क्वार्टर फाइनल में पराजय का साथ समाप्त हो गया। देर शाम पुरुष एकल में भारत के तीसरे स्पर्धी एच.एस. प्रणय को भी हार का सामना करना पड़ा।

श्रीकांत ने डच स्पर्धी को सिर्फ 26 मिनट में धराशाई किया

विश्व रैंकिंग में 14वें क्रम के शटलर श्रीकांत ने कोर्ट नंबर एक पर खेले गए दिन के दूसरे मैच में नीदरलैंड्स के मार्क कालोव को सिर्फ 26 मिनट में 21-8, 21-7 से धोकर रख दिया। विश्व के 28वें नंबर के डच स्पर्धी से पहली मुलाकात में 12वीं सीड श्रीकांत ने शुरुआत से ही रफ्तार पकड़ ली और प्रतिद्वंद्वी को संभलने मौका ही नहीं दिया।

लक्ष्य ने चीनी खिलाड़ी को तीन गेमों में मात दी

दूसरी तरफ 20 वर्षीय लक्ष्य ने चीनी खिलाड़ी झाओ जुन पेंग के खिलाफ कोर्ट नंबर दो तीन गेमों के संघर्ष में 21-15, 15-21, 22-22 से जीत हासिल की। दोनों खिलाड़ियों की यह पहली मुलाकात एक घंटा सात मिनट तक खिंची। विश्व नंंबर 19 लक्ष्य ने पहला गेम आसानी से जीत लिया तो 42वें क्रम के झाओ ने दूसरा गेम जीत कर स्कोर बराबर कर दिया। फिलहाल जबर्दस्त संघर्ष के बीच तीसरे गेम में बाजी लक्ष्य के हाथ लगी।

Just thrilling! Lakshya Sen 🇮🇳 turns the match around and is through to an all-Indian semifinal against Kidambi Srikanth.

Follow live action: https://t.co/TjoFnU4PnB#BWFWorldChampionships #Huelva2021 pic.twitter.com/IlrdMV09w2

— BWF (@bwfmedia) December 17, 2021

पुरुष एकल में भारत के एक रजत सहित दो पदक पक्के

दिलचस्प यह है कि श्रीकांत और लक्ष्य, दोनों का ही विश्व चैंपियनशिप में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 28 वर्षीय श्रीकांत तो बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर में छह खिताब जीत चुके हैं, लेेकिन  विश्व चैंपियनशिप में वह अब तक क्वार्टर फाइनल (2017) से आगे नहीं बढ़ सके थे। दूसरी तरफ लक्ष्य का प्रदर्शन तो और भी उल्लेखनीय है, जिनका करिअर भी अभी बहुत छोटा है और वह सेमीफाइनल तक जा पहुंचे हैं। सेमीफाइनल में दोनों की आपसी मुलाकात तय होने के साथ ही देश के लिए एक रजत सहित दो पदक पक्के हो गए। वैसे भारतीय खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में अब तक 10 पदक जीत चुके हैं।

Srikanth & Lakshya joined the elite list 🔥@srikidambi became the only 3rd 🇮🇳 MS shuttler while @lakshya_sen joins as the 4th and youngest Male shuttler to add a medal to his name at the #WorldChampionships 😎⚡#BWFWorldChampionships2021#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/jVVaLspTUZ

— BAI Media (@BAI_Media) December 17, 2021

 

प्रणय सिंगापुर के लो केन येव के हाथों सीधे गेमों में परास्त

लेकिन 32वीं रैकिंग के एच.एस. प्रणय हमवतन श्रीकांत और लक्ष्य की राह नहीं पकड़ सके और उन्हें सिंगापुर के लो केन येव के हाथों 43 मिनट में 14-21, 12-21 से पराजय झेलनी पड़ी।  पूर्व की दो मुलाकातों में केन येव को हरा चुके प्रणय  22वें क्रम के केन येव को टक्कर नहीं दे सक। फिलहाल डब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब भारत के तीन पुरुष खिलाड़ियों ने एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और उनमें दो सेमीफाइनल तक पहुंच चुके हैं।

प्रणय के विपरीत पहले ही दौर में दूसरी सीड डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सेन को चौंकाने वाले सिंगापुरी खिलाड़ी लो केन येव की अब सेमीफाइनल में तीसरे वरीय  डेनमार्क के ही आंद्रेस एंटोन्सेन से मुलाकात होगी।

विश्व नंबर एक ताइ जू यिंग ने सिंधु को फिर नहीं टिकने दिया

उधर महिला एकल क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर एक ताइवानी स्टार ताइ जू यिंग ने आशंकाओं के अनुरूप एक बार फिर 26 वर्षीया हैदराबादी स्टार पीवी सिंधु को टिकने नहीं दिया और 42 मिनट में 21-17, 21-13 से मात दी।

Tai Tzu Ying and Pusarla V. Sindhu open Day 6 in Huelva with a highly anticipated quarterfinals match-up.#BWFWorldChampionships #Huelva2021 pic.twitter.com/N9N7IPY8ug

— BWF (@bwfmedia) December 17, 2021

कोर्ट नंबर एक पर खेले गए दिन के पहले मैच में छठी सीड सिंधु ने पहले गेम के मध्यांतर के वक्त 6-11 से पिछड़ने के बाद संघर्षपूर्ण वापसी की, लेकिन सर्वोच्च वरीय जू यिंग ने तेज हाथ दिखाते हुए अंतिम चार अंक जीत लिए। दूसरे गेम में मध्यांतर तक जू यिंग ने 11-8 की बढ़त के बाद मुकाबले पर पूर्ण वर्चस्व बना लिया।

जू यिंग से 20वीं मुलाकात में सिंधु की15वीं पराजय

इन दोनों खिलाड़ियों की यह 20वीं मुलाकात थी, जिनमें सिंधु को 15वीं बार पराजय का सामना करना पड़ा। इस क्रम में जू यिंग ने सिंधु के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत हासिल की। इसके पूर्व 31 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में दोनों का आमना-सामना हुआ था, जहां भारतीय खिलाड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था जबकि जू यिंग फाइनल में चीनी स्टार चेन यू फेई से हार गई थीं।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल : संदेशखाली में चुनाव के बाद हिंसा, गोलीबारी में पुलिस और केंद्रीय बलों के 5 जवान घायल
विश्व कप 2023: मार्नस लाबुशेन बोले- चमत्कार होते हैं, उन पर विश्वास न करना मुश्किल
जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में एलओसी के पास सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराए 5 आतंकी
कोरोना से राहत : देश में घरेलू उडानें 18 अक्‍टूबर से पूरी क्षमता के साथ फिर शुरू होंगी
मध्य प्रदेश : मोहन यादव बुधवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल से भेंट कर पेश किया सरकार बनाने का दावा
TAGGED:BadmintonBWF World BadmintonKidambi SrikanthLakshya Senpv sindhu
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

UP: मंत्री संजय निषाद ने फिर किया बीजेपी के विभीषणों का जिक्र, कहा- ‘ये भाजपा की नाव में छेद कर डुबो रहे हैं’

Revoi Editor
Revoi Editor
February 8, 2025
एशिया कप क्रिकेट : मेजबान पाकिस्तान की शानदार शुरुआत, नेपाल के खिलाफ बड़ी जीत में बाबर-इफ्तिखार के शतक
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी : अफगानी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 5 दिनों के भीतर तोड़ा रिकॉर्ड, बनाया सर्वोच्च स्कोर
जम्मू-कश्मीर : गुरेज सेक्टर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौत
प्रो कबड्डी : दबंग दिल्ली की रोमांचक जीत, गुजरात जाएंट्स ने पटना पाइरेट्स को रोका
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?