hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आंबेडकर जयंती पर बोले खरगे- ‘जबरन चुप कराने’ और ‘देशद्रोही घोषित करने’ का चलन खतरनाक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > आंबेडकर जयंती पर बोले खरगे- ‘जबरन चुप कराने’ और ‘देशद्रोही घोषित करने’ का चलन खतरनाक
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

आंबेडकर जयंती पर बोले खरगे- ‘जबरन चुप कराने’ और ‘देशद्रोही घोषित करने’ का चलन खतरनाक

Vinayak Barot
Last updated: April 14, 2023 1:49 pm
Vinayak Barot
Published: April 14, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आंबेडकर जयंती के मौके पर शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों को ‘जबरन चुन कराने’ और ‘देशद्रोही घोषित करने’ का चलन खतरनाक है जिससे लोकतंत्र नष्ट हो जाएगा। खरगे ने आंबेडकर जयंती पर जारी एक बयान में संविधान निर्माता के योगदान का विस्तृत उल्लेख किया और उनके कुछ कथनों को उद्धृत करते हुए कहा कि ‘‘यह गंभीर आत्मनिरीक्षण का समय है, क्या हम अपने लोकतंत्र के पतन की अनुमति देंगे और तानाशाही के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे?’’

उन्होंने कहा ‘‘ बाबासाहेब स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय के लोकतांत्रिक सिद्धांतों के समर्थक थे। वह आर्थिक और सामाजिक रूप से भारत और उसके समाज के परिवर्तन के लिए अपनी प्रतिबद्धता के प्रति दृढ़ थे। उनकी बेहतरीन विरासत को संरक्षण के लिए निरंतर देखभाल की जरूरत है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘आज हमारे संवैधानिक लोकतंत्र की नींव रखते हुए हमारे आधुनिक भारत के महान निर्माताओं पंडित नेहरू, सरदार पटेल , मौलाना आज़ाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जिस चीज की कल्पना की, वह गंभीर खतरे में है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘संसद बहस के बजाय युद्ध के अखाड़े में तब्दील हो गई है। विपक्ष द्वारा नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष द्वारा ही।’’ खरगे ने कहा, ‘‘विपक्षी दल हों, सामाजिक समूह, गैर सरकारी संगठन, न्यायपालिका, मीडिया और आम नागरिक हों, उन्हें जबरन चुप कराना और ‘देशद्रोही’ घोषित करना एक खतरनाक चलन है। यह हमारे लोकतंत्र को खत्म कर देगा और हमारे संविधान को नष्ट कर देगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाबासाहेब ने हमें भारतीय राजनीति के संदर्भ में ‘हीरो-पूजा’ या ‘भक्ति’ की बुराइयों के बारे में चतावनी दी थी…यह गंभीर आत्मनिरीक्षण का समय है, क्या हम अपने लोकतंत्र के पतन की अनुमति देंगे और तानाशाही के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे? या हमारे संविधान निर्माताओं के बेहतरीन आदर्शों की रक्षा करने का प्रयास करेंगे?’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आंबेडकर को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने ट्विटर पर आंबेडकर के कुछ कथनों का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि वह भारतीय संविधान के निर्माता को नमन करते हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बाबासाहेब आंबेडकर जी ने संविधान के ज़रिये हमें न्याय, समता और बंधुत्व जैसे मूल्य प्रदान किए। आज देश के संविधान व इन मूल्यों पर सुनियोजित हमला किया जा रहा है। आइए, बाबा साहेब की जयंती पर अपने संविधान और बाबा साहेब के विचारों की रक्षा का संकल्प लें। जय भीम।’’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘हम शायद सबसे ज्यादा शिक्षित एवं प्रतिभाशाली संस्थापकों में से एक को याद कर रहे हैं। बाबासाहेब आज भी हमारे प्रेरणास्रोत हैं। पंडित नेहरू ने कहा था कि संविधान निर्माण में आंबेडकर की तुलना में किसी ने उतनी परेशानी नहीं उठाई, उन्होंने सबसे ज्यादा ध्यान दिया। आज उनकी विरासत पर हमले हो रहे हैं।’’

You Might Also Like

वर्तमान राजनीति में वफादारों की कीमत नहीं : पदमश्री सुरेंद्र शर्मा
अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया बाहर
हरियाणा : मेवात में खनन माफिया ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या की, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से चिंतित सुप्रीम कोर्ट की सलाह – संभव हो तो 2 दिनों का लॉकडाउन लगा दें
सीएम रेखा गुप्ता ने दी 300 DEVI बसों की सौगात – यमुनापार से जुड़ेगा दिल्ली का हर कोना
TAGGED:Ambedkar Jayantideclared traitorforced to silencepractice dangerous
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?