hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक सरकार का आदेश – हिजाब पहने छात्राओं को 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कर्नाटक सरकार का आदेश – हिजाब पहने छात्राओं को 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक सरकार का आदेश – हिजाब पहने छात्राओं को 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं

Vinayak Barot
Last updated: March 2, 2023 2:37 pm
Vinayak Barot
Published: March 2, 2023
Share
SHARE

बेंगलुरु, 2 मार्च। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आते ही हिजाब मुद्दा फिर गरमाने लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने नौ मार्च से शुरू हो रही प्री-यूनिवर्सिटी (पीयू) की द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने की उन छात्राओं के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि स्नातक कॉलेजों के प्राचार्यों और अन्य को हिजाब पहनने की अनुमति नहीं है।

स्कूली शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा, ‘चूंकि हिजाब का मामला सुप्रीम कोर्ट में है, वार्षिक परीक्षा के दौरान हिजाब की अनुमति देने का सवाल ही नहीं उठता। इसलिए हम इस बात को गंभीरता से नहीं लेते कि कौन सी छात्रा परीक्षा में फेल हो जाती है।’

सूत्रों के अनुसार उडुपी, चिक्काबल्लापुर, चामराजनगर और बेंगलुरु ग्रामीण जिलों में स्नातक कॉलेजों की कुछ मुस्लिम छात्राओं ने संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों से हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

एक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा, ‘पिछले हफ्ते परीक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति के लिए दो अनुरोध आए थे और हमने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया। सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए।’

सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है परीक्षा में हिजाब पहनने का मामला

इस बीच पिछले हफ्ते हिजाब पहनकर परीक्षा में बैठने देने की अनुमति के लिए याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई। सुप्रीम कोर्ट ने लड़कियों को हिजाब पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति देने संबंधी याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करने की बात कही है।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा की पीठ को बताया गया कि हिजाब पर प्रतिबंध के मुद्दे पर शीर्ष अदालत के खंडित फैसले के बाद, लड़कियों को हिजाब पहनकर नौ मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

गौरतलब है कि चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता (अब सेवानिवृत्त) और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ के खंडित फैसले के कारण कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला अब भी प्रभावी है। पिछले साल 13 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट के खंडित फैसले के चलते हिजाब विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो पाया था। दोनों जजों ने मामले को एक वृहद पीठ के समक्ष रखने का सुझाव दिया था। इससे पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 15 मार्च, 2022 को अपना सुनाते हुए हिजाब पर प्रतिबंध जारी रखा था, जिसके खिलाफ कई याचिकाएं शीर्ष अदालत पहुंची थी।

You Might Also Like

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, राजद नेता सुनील राय का अपहरण, घटना सीसीटीवी में कैद
दिल्ली शराब घोटाला केस : मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ी
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला – आईआईडी धमाके में 10 DRG जवानों समेत 11 की मौत
पीएम मोदी आज रायसीना डायलॉग 2026 का करेंगे उद्घाटन
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने फिर साधा निशाना – ‘इंदिरा गांधी की सत्ता चली गई, एक दिन पीएम मोदी भी चले जाएंगे…’
TAGGED:class 12 board examsHijab controversyHijab-wearing girl studentsKarnataka government
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?