1. Home
  2. राज्य
  3. कानपुर किडनी कांड : फरार 2 आरोपियों का नोटों की गड्डी के साथ वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस
कानपुर किडनी कांड : फरार 2 आरोपियों का नोटों की गड्डी के साथ वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस

कानपुर किडनी कांड : फरार 2 आरोपियों का नोटों की गड्डी के साथ वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस

0
Social Share

कानपुर। उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने किडनी प्रत्यारोपण गैंग के दो आरोपियों के नोटों की गड्डी के साथ वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुये कहा है कि इस मामले में गैंग के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि छह से सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अलग अलग जिलों में छापेमारी कर रही है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम.कासिम आबिदी ने सोमवार को बताया कि नोटों की गड्डी लिए हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें अभियुक्त अफजल एवं उसका एक साथी परवेज़ सैफी दिखाई दे रहे हैं।

उन्होने कहा कि अब तक की पुलिस जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि सभी संबंधित व्यक्ति एक संगठित गिरोह (सिंडिकेट) के रूप में कार्य कर रहे थे तथा उसी के अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। उन्होने कहा कि इस मामले में कुछ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। वर्तमान में लगभग 6-7 अभियुक्त फरार हैं, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि कानपुर में पिछले दिनो भंडाफोड़ किये गये किडनी प्रत्यारोपण गैंग के दो सदस्यो डा. अफजल और परवेज सैफी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह एक बेड पर बिखरे नोटों की गड्डियों के साथ दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परवेज एक सजायाफ्ता मुजरिम है। किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह के लिये इसका काम दिल्ली और गाजियाबाद से डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम को कानपुर लाने के लिए गाड़ियां मुहैया कराना था। कानपुर पुलिस अब तक इस गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनमें आहूजा हास्पिटल के संचालक दंपत्ति के अलावा छह अन्य लोग शामिल हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code