hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चौतरफा घिरने के बाद जस्टिन ट्रूडो बोले – भारत के साथ स्थिति को और आगे नहीं बढ़ाना चाहता कनाडा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > चौतरफा घिरने के बाद जस्टिन ट्रूडो बोले – भारत के साथ स्थिति को और आगे नहीं बढ़ाना चाहता कनाडा
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

चौतरफा घिरने के बाद जस्टिन ट्रूडो बोले – भारत के साथ स्थिति को और आगे नहीं बढ़ाना चाहता कनाडा

Vinayak Barot
Last updated: October 4, 2023 1:12 am
Vinayak Barot
Published: October 4, 2023
Share
SHARE

ओटावा, 3 अक्टूबर। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों की संलिप्तता का आरोप लगाए जाने के बाद  न सिर्फ भारत-कनाडा रिश्ते काफी हद तक बिगड़ चुके हैं वरन ट्रूडो भी चौतरफा घिर चुके हैं।

इसी बीच मंगलवार को ट्रूडो का एक बयान सामने आया है, जिसमें उनका कहना है कि कनाडा अब भारत के साथ इस स्थिति को और आगे बढ़ाना नहीं चाहता। उनका यह बयान उन रिपोर्टों के कुछ घंटों बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि नई दिल्ली ने अपने 40 से अधिक राजनयिकों को कनाडा छोड़ने के लिए कहा है।

जस्टिन ट्रूडो ने कहा, ‘कनाडा, भारत के साथ स्थिति को आगे बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहा है। नई दिल्ली के साथ जिम्मेदारीपूर्वक और रचनात्मक रूप से जुड़ना जारी रखूंगा। हम कनाडा के परिवारों की मदद के लिए भारत में मौजूद रहना चाहते हैं।’

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत ने कनाडा से 10 अक्टूबर तक उसके 41 राजनयिकों को देश से वापस बुलाने को कहा है। हालांकि, इस खबर पर भारत और कनाडा किसी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। खबर में कहा गया है कि कनाडा के भारत में 62 राजनयिक हैं और नई दिल्ली ने कहा कि यह संख्या 41 कम की जानी चाहिए।

ट्रूडो ने भारत पर लगाया था निज्जर की हत्या का आरोप

गौरतलब है कि ब्रिटिश कोलम्बिया में बीते 18 जून को भारत में नामित आतंकवादी और खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की दो नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोलीमारकर हत्या कर दी थी। भारत ने उसे 2020 में आतंकवादी घोषित कर उस पर 10 लाख रुपये का ईनाम रखा था। इस बीच नई दिल्ली जी20 समिट में भागीदारी के बाद स्वदेश लौटते ही जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय राजनयिक और जासूसों की संलिप्तता का गंभीर आरोप लगा दिया था, जिसके बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है।

जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को खारिज कर चुका है भारत

इस मामले पर ओटावा में एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित करने के बदले में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया। भारत सरकार ने जस्टिन ट्रूडो के इन सभी आरोपों को ‘बेतुका’ और ‘तथ्यहीन’ बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया था और कनाडाई नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाएं भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी थीं।

You Might Also Like

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा
Kargil Vijay Diwas: सीएम योगी ने शहीद जवानों को किया नमन, कहा- हम पर थोपा गया था युद्ध
दिल्ली : 9वीं व 11वीं कक्षाओं की परीक्षाएं रद, डिप्टी सीएम सिसोदिया बोले – मिड टर्म परीक्षा के आधार पर बनेगा रिजल्ट
भारत के पहले व्यक्तिगत ओलम्पिक चैम्पियन अभिनव बिंद्रा प्रतिष्ठित ओलम्पिक ऑर्डर से सम्मानित
श्रीलंका: 1996 की विश्व विजेता टीम से प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात, जानिए क्या बोले जयसूर्या
TAGGED:Canada-India relationsCanadian PM Trudeauindiajustin trudeau
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?