hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बंगाल पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा, TMC नहीं होगी शामिल, राहुल गाँधी बोले- अन्याय के खिलाफ जंग जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > बंगाल पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा, TMC नहीं होगी शामिल, राहुल गाँधी बोले- अन्याय के खिलाफ जंग जारी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

बंगाल पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा, TMC नहीं होगी शामिल, राहुल गाँधी बोले- अन्याय के खिलाफ जंग जारी

Vinayak Barot
Last updated: January 25, 2024 3:38 pm
Vinayak Barot
Published: January 25, 2024
Share
SHARE

कूच बिहार, 25 जनवरी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया और इस मौके पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) देशभर में अन्याय के खिलाफ लड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा से ‘न्याय’ शब्द को इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि ‘देशभर में अन्याय व्याप्त है’।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा और आरएसएस नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। हमने यात्रा के साथ ‘न्याय’ शब्द जोड़ा है क्योंकि देशभर में अन्याय व्याप्त है।’’ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कूचबिहार जिले के बशीरहाट में यात्रा के पहुंचने पर राहुल गांधी का स्वागत किया। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने न्याय यात्रा के बंगाल में पहुंचने पर कहा, ‘हमें उम्मीद है कि राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल की कांग्रेस इकाई को एक नया जोश देगी। यह यात्रा हमें लोकसभा चुनाव से पहले न केवल संगठनात्मक रूप से बल्कि चुनावी रूप से भी आगे बढ़ने में मदद करेगी। ‘

आज यह यात्रा बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा में रूकेगी। 26 और 27 जनवरी को अवकाश की योजना बनाई गई है और 28 जनवरी को यात्रा 28 जनवरी को फालाकाटा से फिर से शुरू होगी, जो जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी और उत्तर दिनाजपुर जिले से होकर गुजरेगी।

सीपीआई (एम) और वामपंथी दलों के भी इस न्याय यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, यात्रा के बारे में जानकारी की कमी का हवाला देते हुए टीएमसी ने यात्रा से दूर रहने का फैसला किया है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा, ‘शिष्टाचार के नाते, क्या उन्होंने (कांग्रेस) मुझे बताया कि वे यात्रा के लिए बंगाल आ रहे हैं? मुझे इसकी जानकारी नहीं है।’

You Might Also Like

बिहार ट्रेन दुर्घटना : परिचालन कारणों से कुछ ट्रेनें निरस्त और अन्य का मार्ग परिवर्तन
‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी – गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं के राजनीति में आने से लोकतंत्र मजबूत होगा 
गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक, नीतीश कुमार ने बनाई दूरी
दिल्ली सरकार का फैसला : पटाखों के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा प्रतिबंधित
Advani Birthday : 98 साल के हुए आडवाणी, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बताया- ‘महान दृष्टिकोण वाला राजनेता’
TAGGED:bangalCOngressRahul GandhiTMC
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?