hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई को होगी सुनवाई
राष्ट्रीयहिन्दी

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई को होगी सुनवाई

Revoi Editor
Last updated: July 26, 2025 9:24 pm
Revoi Editor
Published: July 26, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 जुलाई। दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीश पद पर रहते सरकारी आवास में नकदी मिलने के बाद विवादों में घिरे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ एक तरफ जहां संसद के मानसून सत्र में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी है वहीं उच्चतम न्यायालय 28 जुलाई को जस्टिस वर्मा की याचिका पर सुनवाई करने वाला है।

फिलवक्त दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति वर्मा ने याचिका में अपने कार्यालय आवास पर नकदी मिलने की आंतरिक जांच की वैधता और उनके खिलाफ शुरू की गई काररवाई को चुनौती दी है। यह मामला न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जांच समिति का गठन और जांच प्रक्रिया

तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने 22 मार्च, 2025 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। इस समिति में हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीश भी शामिल थे. समिति ने न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच की, जिसमें उनके कार्यालय आवास से नकदी मिलने का मामला शामिल था।

याचिका में उठाए गए सवाल और आरोप

फिलहाल न्यायमूर्ति वर्मा ने अपनी याचिका में जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि जांच समिति ने उन्हें अपनी सफाई देने या गवाहों से पूछताछ करने का उचित अवसर नहीं दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच शुरू होने से पहले कोई औपचारिक शिकायत नहीं थी जबकि मामले की गंभीरता को लेकर मीडिया में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

नकदी बरामदगी और इस्तीफा देने से इनकार

गौरतलब है कि न्यायमूर्ति वर्मा के आवास पर 14-15 मार्च, 2025 को लगी आग की घटना के दौरान यह नकदी मिली थी। जांच के बाद समिति ने उन्हें इस्तीफा देने की सलाह दी थी, लेकिन न्यायमूर्ति वर्मा ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद, तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था।

आरोपों के बीच दिल्ली से इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था

आरोपों के बीच न्यायमूर्ति वर्मा का स्थानांतरण दिल्ली से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कर दिया गया था। इस मामले की सुनवाई में न्यायपालिका के मानदंडों, जांच प्रक्रिया की वैधता और न्यायाधीश की प्रतिष्ठा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर गौर किया जाएगा। यह मामला न्यायपालिका की स्वतंत्रता और संवेदनशीलता का परीक्षा स्तर है।

सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका की सुनवाई से न्यायपालिका की प्रक्रिया और न्यायाधीशों के अधिकारों की रक्षा पर प्रभाव पड़ेगा। इस सुनवाई में यह तय होगा कि जांच प्रक्रिया कितनी निष्पक्ष और कानूनी तौर पर उचित थी और न्यायमूर्ति वर्मा को किस तरह की राहत दी जानी चाहिए।

You Might Also Like

विधानसभा चुनाव : यूपी में आखिरी चरण के मतदान की तैयारियां पूर्ण, 9 जिलों की 54 सीटों पर होगी वोटिंग
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सीएम योगी ने किया महादेव का रुद्राभिषेक, विश्व-कल्याण की कामना
इजराइल-हमास संघर्ष संबंधी प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा भारत, कहा- आतंकवाद की कोई सीमा नहीं
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
दिल्ली में झमाझम बारिश से टूटा दशकों का रिकॉर्ड, 1961 के बाद पहली बार अगस्त में इतनी बरसात
TAGGED:hearing in SC on July 28Justice Verma's petition will be heardJustice Yashwant Verma
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?