‘जुमलेबाजों के चक्कर में नहीं आना है…’ ललन सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

मुजफ्फरपुर, 22 अक्टबर। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधते दिखे. बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के रिश्तों में आ रही खटास और किसी तरह के विवाद को उन्होंने अफवाह बताया। इशारों में कहा कि अफवाह उड़ाने वाले उड़ाते रह जाएंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में 40 में 40 सीट महागठबंधन जीतेगी।

शुक्रवार को ललन सिंह मुजफ्फरपुर पहुंचे थे यहां बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए जुमलेबाजों से सावधान रहने को कहा। आगे ललन सिंह ने कहा कि नीतीश और तेजस्वी में अटूट गठबंधन है।

इससे पहले ललन सिंह ने पीएम मोदी के रोजगार मिले पर ट्वीट कर निशाना साधा था। लसन सिंह ने ने ट्विटर पर लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, 2014 में प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी का वादा और अब 8 वर्ष बाद 16 करोड़ के बदले सिर्फ़ 75 हज़ार नियुक्ति की बात…..! आपके वादों का क्या ? आखिर देश के युवाओं को जुमलेबाजी की घुट्टी कबतक पिलाते रहेंगे आप ?”

RELATED ARTICLES

Most Popular