1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. झारखंड : 40 घंटे बाद घर पहुंचे सीएम सोरेन, विधायक दल की बैठक में पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद
झारखंड : 40 घंटे बाद घर पहुंचे सीएम सोरेन, विधायक दल की बैठक में पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद

झारखंड : 40 घंटे बाद घर पहुंचे सीएम सोरेन, विधायक दल की बैठक में पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद

0
Social Share

रांची, 30 जनवरी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के फंदे में फंसते प्रतीत हो रहे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को लगभाग 40 घंटे बाद अपने घर रांची पहुंच गए। वह सोमवार को अचानक दिल्ली से गायब हो गए थे, जहां ईडी टीम उनके आवास पर घंटों उनका इंतजार करती रही। रांची लौटने के बाद सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास पर महागठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

पत्नी कल्पना को सीएम की कुर्सी सौंप सकते हैं सोरेन?

माना जा रहा है कि 31 जनवरी को ईडी के सामने पेश होने से पहले सोरेन को गिरफ्तारी का डर सता रहा है, इसलिए वह जेल जाने से पहले अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। कल्पना सोरेन विधायक नहीं है, इसके बावजूद उनके विधायक दल की बैठक में भाग लेने पर यह सवाल उठने लगा है कि क्या हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे और पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाएंगे?

उल्लेखनीय है कि हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी पहली बार विधायक दल की बैठक में शामिल हुई। कल्पना सोरेन के बैठक में शामिल होने के बाद यह चर्चा होने लगी है कि कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। शायद इसी बात को लेकर हेमंत सोरेन ने अपने विधायकों को बैठक के लिए बुलाया। झामुमो, कांग्रेस और राजद विधायकों से साथ के बाद हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर बापू को नमन किया।

वहीं, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, ‘हम लोग सारे लोग एकजुट हैं। सरकार तस से मस नहीं होगी।’ हेमंत सोरेन को ढूंढकर लाने वाले को 11 हजार रुपये का ईनाम भाजपा ने रखा था। इसे लेकर बन्ना गुप्ता ने कहा कि वह रकम हमे दिला दीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जो आरोप लगा रही है वो गलत है।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले – मुख्यमंत्री बदले जाने की कोई बात ही नहीं

कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री बदले जाने की कोई बात ही नहीं है। हेमंत सोरेन जनता के दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ईडी ने जो समय सीमा तय की है, उस समय सीमा में वे ईडी के सवालों का जवाब देंगे। बताया जा रहा है कि 31 जनवरी को हेमंत सोरेन खुद ईडी के समक्ष पेश होंगे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code