
यूपी : अयोध्या जेल से रिहा हुए 98 वर्षीय राम सूरत को जेल स्टाफ ने दी विदाई
अयोध्या, 9 जनवरी। उत्तर प्रदेश में अयोध्या जेल का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर जेल का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भावुक हो जाएंगे। एक 98 वर्षीय दोषी राम सूरत को उत्तर प्रदेश की अयोध्या जेल से एक कथित मामले में 5 साल कैद की सजा काटने के बाद रिहा कर दिया गया। जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनकी रिहाई का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश के महानिदेशक द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गया वीडियो
उत्तर प्रदेश के महानिदेशक द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में अयोध्या जेल के जिला अधीक्षक शशिकांत मिश्रा पुत्रावत रिहा हुए वयोवृद्ध कैदी राम सूरत से कह रहे हैं कि पुलिस उन्हें उनके स्थान पर छोड़ देगी। वीडियो में आगे मिश्रा को बुजुर्ग व्यक्ति को कार तक ले जाते हुए देखा जा सकता है। जेल अधिकारियों के अनुसार, राम सूरत को आईपीसी की धारा 452, 323 और 352 के तहत दोषी ठहराया गया था। जेल से छूटने पर उस व्यक्ति को जेल कर्मचारियों ने विदाई दी।
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found
Download File: https://hindi.revoi.in/wp-content/uploads/2023/01/98-%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%88.mp4?_=1ट्विटर पर 2,000 से अधिक बार देखा गया यह वीडियो
आपको बता दें कि मिश्रा पुत्रावत ने कहा कि राम सूरत की की रिहाई पर उनके साथ कोई नहीं आया। राम सूरत को 8 अगस्त, 2022 को रिहा किया जाना था, लेकिन 20 मई, 2022 को पता चला कि वह कोविड-19 से पीड़ित हैं और उन्हें 90 दिनों के पैरोल पर भेज दिया गया था। वीडियो को ट्विटर पर 2,000 से अधिक बार देखा गया और कई तरह के कमेंट भी किए गए हैं।