hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Israel-Iran War: इजरायल के भीषण हमलों के बीच खामेनेई ने ट्रंप के सरेंडर की अपील को किया खारिज, दी यह चेतावनी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > Israel-Iran War: इजरायल के भीषण हमलों के बीच खामेनेई ने ट्रंप के सरेंडर की अपील को किया खारिज, दी यह चेतावनी
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

Israel-Iran War: इजरायल के भीषण हमलों के बीच खामेनेई ने ट्रंप के सरेंडर की अपील को किया खारिज, दी यह चेतावनी

Revoi Editor
Last updated: June 19, 2025 8:25 am
Revoi Editor
Published: June 19, 2025
Share
SHARE

दुबई, 19 जून। इजरायल के भीषण हमलों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को आत्मसमर्पण करने के अमेरिकी आह्वान को खारिज कर दिया और चेतावनी दी कि संघर्ष में अमेरिका की किसी भी सैन्य भागीदारी से उसे ‘‘अपूरणीय क्षति’’ होगी। सरकारी टेलीविजन पर ईरान के सर्वोच्च नेता का वीडियो बयान प्रसारित किया गया।

इससे एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में ईरान से ‘‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’’ करने का आह्वान किया था। ट्रंप ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को मारने की ‘‘फिलहाल कोई योजना’’ नहीं है। शुरुआत में जहां राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद को इजराइली हमलों से दूर रखा था लेकिन उन्होंने अमेरिका की अधिक भागीदारी का संकेत देते हुए कहा कि वह युद्ध विराम से कहीं अधिक ‘बड़ा’ चाहते हैं। अमेरिका ने इस क्षेत्र में और अधिक युद्धक विमान भी भेजे हैं।

अपने वीडियो संदेश में खामेनेई ने ट्रंप के ‘‘धमकी भरे और बेतुके बयानों’’ को खारिज किया। उन्होंने कहा, ‘‘बुद्धिमान व्यक्ति जो ईरान, उसके लोगों और उसके इतिहास को जानते हैं, वे इस राष्ट्र से कभी भी धमकी भरी भाषा में बात नहीं करते, क्योंकि ईरान आत्मसमर्पण करने वाला देश नहीं है।’’ खामेनेई ने कहा, ‘‘अमेरिकियों को यह पता होना चाहिए कि अमेरिका की किसी भी सैन्य भागीदारी से निस्संदेह उसे अपूरणीय क्षति होगी।’’ इजराइल के लड़ाकू विमानों ने यूरेनियम ‘सेंट्रीफ्यूज’ और मिसाइलों के कल-पुर्जे बनाने वाले केंद्रों को निशाना बनाते हुए मंगलवार देर रात ईरान की राजधानी तेहरान पर बमबारी की।

वहीं, बुधवार को ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागीं और चेतावनी दी कि अमेरिका के किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से क्षेत्र में पूर्ण युद्ध छिड़ जाएगा। ईरान के ताजा हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने ‘अल जजीरा इंग्लिश’ समाचार चैनल पर प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘‘अमेरिका का किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप इस क्षेत्र में पूर्ण युद्ध का कारण होगा।’’

उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन माना जा रहा है कि पड़ोसी देशों में तैनात हजारों अमेरिकी सैनिकों को ईरान के हथियारों द्वारा निशाना बनाया जा सकता है। अमेरिका ने किसी भी हमले का व्यापक जवाब देने की धमकी दी है। इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने पश्चिमी ईरान के केरमानशाह क्षेत्र में एक अड्डे पर ईरान के पांच एएच-1 हेलीकॉप्टर को नष्ट कर दिया है। इजराइल ने हेलीकॉप्टर को नष्ट करने वाली बमबारी का एक वीडियो भी प्रसारित किया। हालांकि, ईरान ने तुरंत इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने पश्चिमी ईरान में भी हमले किए, जिसमें मिसाइल भंडारण स्थलों और एक मिसाइल लांचर को नष्ट कर दिया गया। बुधवार को संघर्ष का छठा दिन है और जिनेवा में ईरान के राजदूत अली बहरीनी ने कहा कि उनका देश इजराइल की ‘‘आक्रामकता’’ का कड़ा जवाब देगा और अगर अमेरिकी सेना इजराइल के साथ जारी संघर्ष में शामिल होती है तो वह अमेरिका के खिलाफ भी ऐसा ही करेगा। उन्होंने कहा कि देश शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए यूरेनियम का संवर्धन जारी रखेगा। बहरीनी ने स्पष्ट रूप से ट्रंप की इस मांग को खारिज कर दिया कि ईरान अपने विवादित परमाणु कार्यक्रम को छोड़ दे।

इजराइल ने गत शुक्रवार, 13 जून को अचानक तेहरान पर बमबारी शुरू कर दी और उसके परमाणु तथा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। वाशिंगटन स्थित एक ईरानी मानवाधिकार समूह ने बताया कि ईरान में इजराइली हमलों में कम से कम 239 नागरिकों सहित 585 लोगों की मौत हो गयी और 1,300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। तेहरान में प्रसिद्ध ‘ग्रैंड बाजार’ सहित दुकानें बंद हैं और लोग हमलों से बचने के लिए शहर से बाहर जा रहे हैं जिससे सड़कों पर भीड़ काफी बढ़ गई है।

ईरान ने जवाबी हमलों में लगभग 400 मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन दागे हैं, जिनसे इजराइल में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। ईरान की मिसाइलों ने मध्य इजराइल में इमारतों को निशाना बनाया, जिससे भारी नुकसान हुआ। वाशिंगटन स्थित संगठन ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने बताया कि समूह ने हमलों में जान गंवाने वाले लोगों में से 239 की पहचान असैन्य नागरिकों के रूप में और 126 की पहचान सुरक्षा कर्मियों के रूप में की है। यह समूह, ईरान की स्थानीय खबरों और देश में अपने स्रोतों से प्राप्त खबरों की पड़ताल करता है।

‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हताहतों की विस्तृत संख्या भी सामने रखी थी। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को मौजूदा स्थिति के बारे में फोन पर बात की। खामेनेई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हम यहूदी चरमपंथियों पर कोई दया नहीं दिखाएंगे।” ईरान की सेना ने इजराइल पर जल्द ही हमले तेज करने का संकल्प लिया।

वहीं इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने एक पोस्ट में कहा, “तेहरान के ऊपर एक तूफान आ रहा है। तानाशाही का पतन इसी प्रकार होता है।” ईरान के साथ संघर्ष की शुरुआत में इजराइल ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया था लेकिन अब उड़ानें शुरू हो गयी हैं। हवाई अड्डे की प्रवक्ता लिसा दवीर ने बताया कि साइप्रस के लारनाका से दो उड़ानें बुधवार सुबह तेल अवीव के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं।

You Might Also Like

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरेशी पर शिकंजा, कुर्क होगी संपत्ति, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
यूपी चुनाव : प्रियंका का वादा – सत्ता में आने के बाद लड़कियों को स्मार्टफोन व स्कूटी देगी कांग्रेस
लोक सेवा दिवस पर बोले पीएम मोदी – ‘अफसरों की मदद से 9 साल में लिखी गई विकास गाथा’ 
भारतीय शेयर बाजार : निफ्टी ने रचा इतिहास, छुआ 26340 का सर्वकालिक उच्चस्तर, सेंसेक्स 573 अंक उछला
TAGGED:Ayatollah Ali KhameneiIsrael Iran WarPresident Donald TrumpSurrenderwarning
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

अब हिन्दी के साथ उर्दू में भी लिखे जाएंगे यूपी के सरकारी अस्‍पतालों के नाम, सभी सीएमओ को निर्देश जारी

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 9, 2022
पीएम मोदी को राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया
सानिया-शोएब ने मनाया बेटे का जन्मदिन, पार्टी में शरीक हुए पाकिस्तानी टीम के कई क्रिकेटर
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी बोले – शीतकालीन सत्र में सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष माहौल सुनिश्चित करे
युद्धविराम पर सहमति के बाद ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर किया बड़ा एलान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?