नई दिल्ली, 12 सितम्बर। ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान भारत की BRICS अध्यक्षता की सराहना की। वहीं भारत की पहली यात्रा पर आए राष्ट्रपति पेजेश्कियन का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान ईरान से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
President of the Islamic Republic of Iran Dr. Masoud Pezeshkian met President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan.
The two leaders discussed the long-standing bonds of friendship between Iran and India, including our strong cultural and people-to-people ties. The President… pic.twitter.com/jr7aRdwTn1— President of India (@rashtrapatibhvn) September 12, 2026
भारत-ईरान के मैत्रीपूर्ण संबंधों पर चर्चा
दोनों नेताओं ने भारत और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच मजबूत आपसी संपर्क को भी रेखांकित किया गया।
संवाद और कूटनीति से समाधान पर जोर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने क्षेत्र में स्थायी शांति के प्रयासों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने संघर्षों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति के माध्यम से रास्ता निकालने का आह्वान किया।


