Homeहिन्दीअंतरराष्ट्रीयब्राजील में फर्नास झील पर गिरी चट्टान, छह की मौत, 32 घायल

ब्राजील में फर्नास झील पर गिरी चट्टान, छह की मौत, 32 घायल

ब्रासीलिया, 9 जनवरी। ब्राजील के मिनस गेरैस प्रांत की फर्नास झील चार नावों कई विशाल चट्टानों के गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गये है जबकि 20 लोग लापता बताये गए है। बचाव दल ने रविवार का यह जानकारी दी है। बचाव दल ने बताया कि शनिवार दोपहर को हुई इस घटना के अज्ञात कारणों का पता नहीं चल सका है।

मिनस गेरैस प्रांत की राजधानी बेलो होरिज़ोंटे से करीब 300 किमी दूर कैपिटलियो शहर के पास स्थित फर्नास झील में चारों ओर से चट्टानें गिरी है। चट्टानें चार नावों से टकराई। उस समय नावों मे पर्यटक सवार थे। इस क्षेत्र में शनिवार की सुबह भारी बारिश हुई थी। कुछ भूवैज्ञानिकों का मानना है कि घाटी में एक जलप्रपात के कारण चट्टानें गिरी हैं।

बड़ी संख्या में आते हैं पर्यटक

बता दें कि फर्नास झील 1958 में एक जलविद्युत संयंत्र की स्थापना के लिए बनाया गया था। उत्तरी ब्राजील में यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। कैपिटोलियो की आबादी लगभग 8,400 है। अधिकारियों का अनुमान है कि शहर में वीकएंड एंजॉय करने लगभग 5,000 लोग आते हैं। छुट्टियों के सीजन में फर्नास झील जैसे पर्यटन स्थल के कारण कैपिटोलियो में पर्यटकों की संख्या 30,000 तक जा सकती है। फर्नास झील में चट्टान टूटने के संबंध में अधिकारियों ने आशंका जताई कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण चट्टान कमजोरी हो गया हो।

अधिकारियों का कहना है कि बारिश के बाद मिनस गेरैस में बाढ़ आई थी और लगभग 17,000 लोग बेघर हो गए थे। यह भी दिलचस्प है कि पिछले साल की शुरुआत में, बारिश की कमी के कारण चिंता का माहौल था। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्राजील में 91 वर्षों में सबसे भयंकर सूखा पड़ा था। इसके बाद अधिकारियों को फर्नास झील बांध से पानी के प्रवाह को लेकर सतर्क रहने को मजबूर होना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments