hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: UP के वाराणसी में गाड़ी के कागजात मांगने पर दारोगा की पिटाई, 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > UP के वाराणसी में गाड़ी के कागजात मांगने पर दारोगा की पिटाई, 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा
राष्ट्रीयहिन्दी

UP के वाराणसी में गाड़ी के कागजात मांगने पर दारोगा की पिटाई, 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Vinayak Barot
Last updated: April 10, 2024 12:45 pm
Vinayak Barot
Published: April 10, 2024
Share
SHARE

वाराणसी, 10 अप्रैल। वाराणसी नगर के गोदौलिया चौराहे पर एक दारोगा से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक कथित संगठन के कुछ सदस्यों सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि दारोगा आनंद प्रकाश गत रविवार की रात गोदौलिया चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे।

उसी दौरान उन्होंने बिना नम्बर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को रोककर उनसे लाइसेंस और गाड़ी के अन्य कागजात मांगे। दारोगा ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि कागजात मांगने पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने खुद को एक हिंदूवादी संगठन का पदाधिकारी बताते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी। इसी बीच, उन युवकों के कई साथी वहां पहुंच गए और दारोगा से मारपीट करने लगे। इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर है जिसमें भगवा गमछा डाले कुछ लोग पुलिसकर्मी को सड़क पर गिरा कर लातों से पीटते नजर रहे हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त प्रज्ञा पाठक ने बताया कि दारोगा आनंद प्रकाश की तहरीर पर नीतीश सिंह, नितेश सिंघानी, राहुल सिंह, सन्नी गुप्ता, गप्पू सिंह और अजय सिंह के खिलाफ नामजद तथा 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध गत सोमवार को बलवा, मारपीट, जान से मारने की नीयत से हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए लिखा, “देश के प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दारोगा के साथ हिंसक व्यवहार भाजपाई अराजकता की पराकाष्ठा है। अब देखना है कि इन असामाजिक तत्वों के घरों पर बुलडोजर कब चलता है।”

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी इस घटना की निंदा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आखिर क्या हो रहा है? सरेआम आरएसएस के लोगों द्वारा दारोगा की पिटाई कर दी जाती है। सरकार मूक दर्शक बन कर मौन है। आरएसएस के लोगों को खुली छूट, कोई कार्यवाही नहीं। इन मनबढ़ों को आखिर किसका मिल रहा संरक्षण?”

You Might Also Like

Balwinder Safri : पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
यूएन सम्मेलन में बोले जयशंकर – आतंकियों के लिए टूलकिट बना इंटरनेट व सोशल मीडिया, नई तकनीकों पर लगाम जरूरी
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने हाथरस हादसे में मृतकों के प्रति व्यक्त की संवेदना, सीएम योगी हाथरस जाएंगे
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, लिबरल पार्टी का नेता पद भी छोड़ा
मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 800 से ज्यादा हुई, मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित गांवों तक की इमारतें क्षतिग्रस्त
TAGGED:cm yogipoliceupvaranasi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?