Homeहिन्दीराजनीतिमहाराष्ट्र कांग्रेस में घमासान : नाना पटोले से अनबन के बीच बालासाहेब...

महाराष्ट्र कांग्रेस में घमासान : नाना पटोले से अनबन के बीच बालासाहेब थोराट ने दिया इस्तीफा

मुंबई, 7 फरवरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वह महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायक दल के नेता भी थे। इससे एक दिन पहले सोमवार को थोराट ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर कहा था कि वह महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले के साथ काम करने में असमर्थ हैं।

थोराट के एक करीबी सहयोगी ने बताया था कि थोराट ने कांग्रेस नेतृत्व को लिखे पत्र में प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के साथ काम करने में असमर्थता जाहिर की है और कहा है कि वह (पटोले) उनके प्रति काफी नाराजगी रखते हैं, इसलिए उनके साथ काम करना कठिन होगा। थोराट ने फैसले लेते समय सलाह नहीं लिए जाने की शिकायत भी की है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments