मोकी (चीन), 13 सितम्बर। भारत ने रविवार को यहां संपन्न AHF जूनियर एशिया कप हॉकी में अपनी अंसदिग्ध श्रेष्ठता कायम रखी और दोनों वर्गों में खिताब बचाने के साथ आगामी FIH जूनियर विश्व कप के लिए टिकट भी सुरक्षित कर लिया।
𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡𝗦 𝗢𝗙 𝗔𝗦𝗜𝗔! 👑
The Indian Junior Women’s and Men’s Teams are both AHF Junior Asia Cup 2026 champions! 🥇🔥
Two titles. Two World Cup berths. One golden chapter for Indian hockey. 🌏🇮🇳#HockeyIndia #IndiaKaGame #JuniorAsiaCup pic.twitter.com/A5lMHSR4CV
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 13, 2026
पुरुष टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा रिकॉर्ड छठी बार जीती उपाधि
हुलुनबुइर स्थित मोकी ट्रेनिंग बेस के एस्ट्रो टर्फ पर खेले गए फाइनल में भारतीय पुरुष जूनियर टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर लगातार चौथी बार और रिकॉर्ड छठी बार चैम्पियन का श्रेय अर्जित किया। भारत ने इससे पहले 2004, 2008, 2015, 2023 और 2024 में खिताब जीते थे। इस छठी जीत खिताबी ने चैम्पियनों ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम के तौर पर अपने स्थान को और मजबूत किया है।
𝗪𝗘 𝗔𝗥𝗘 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡𝗦! 🏆🎉
The Indian Junior Men’s Team lift the AHF Junior Asia Cup 2026 trophy after successfully defending their title! 🏑🔥
Another golden chapter for Indian hockey! 🥇🇮🇳#HockeyIndia #IndiaKaGame #JuniorAsiaCup pic.twitter.com/qvUvAkslpL
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 13, 2026
मध्यांतर तक भारत ने 3-0 की बढ़त ले रखी थी
मध्यांतर तक 3-0 से आगे रही भारतीय टीम के लिए अजीत यादव (नौवां मिनट), कप्तान अनमोल एक्का (13वां मिनट), प्रभदीप सिंह (21वां मिनट) व आशु मौर्य (50वां मिनट) ने गोल किए। कोरिया का इकलौता गोल खेल समाप्ति से छह मिनट पूर्व पेनाल्टी स्ट्रोक पर कप्तान ली मिनह्योक ने किया।
𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔 𝗔𝗥𝗘 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡𝗦 𝗔𝗚𝗔𝗜𝗡! 👑🇮🇳
The Indian Junior Men’s Team beats South Korea 4–1 in the AHF Junior Asia Cup 2026 final to successfully defend their title! 🏑⚡
And with the title secured, India have also booked their ticket to the FIH Junior World Cup!… pic.twitter.com/tDTeNNQRSC
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 13, 2026
महिलाओं ने मेजबान चीन को 1-0 हरा खिताबी हैट्रिक पूरी की
इसके पूर्व खेले गए महिला वर्ग के रोमांचक फाइनल में पिछले दो बार की चैम्पियन भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराकर खिताबी हैट्रिक पूरी की। मैच का एकमात्र गोल सानिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में किया।
Intensity from the start whistle to the end as India edged past China 1-0 to be crowned champions of the AHF Junior Women’s Asia Cup 2026! 🏑🏆
Relive the action from India’s victorious title clash! 🇮🇳🥇#HockeyIndia #IndiaKaGame #JuniorAsiaCup pic.twitter.com/G9MKggnMqW
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 13, 2026
हॉकी इंडिया ने की पुरस्कार की घोषणा, खिलाड़ियों को मिलेंगे 3-3 लाख रुपये
इस बीच भारतीय टीमों की शानदार उपलब्धि को देखते हुए हॉकी इंडिया पुरस्कार की घोषणा की है। इस क्रम में दोनों टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपये दिए जाएंगे जबकि सहयोगी स्टाफ के हर सदस्य के लिए डेड़-डेड़ लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
𝗔 𝗪𝗘𝗟𝗟-𝗗𝗘𝗦𝗘𝗥𝗩𝗘𝗗 𝗥𝗘𝗪𝗔𝗥𝗗! 🏆🇮🇳
Hockey India rewards the Indian Junior Women’s Team for their title-winning campaign at the AHF Junior Asia Cup 2026!
₹3 lakh to each player and ₹1.5 lakh to each of the support staff. 🥇🔥
The title win also confirms a spot… pic.twitter.com/CO5kP3pFJP
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 13, 2026
𝗥𝗘𝗪𝗔𝗥𝗗𝗜𝗡𝗚 𝗧𝗛𝗘 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡𝗦! 🏆🇮🇳
Hockey India honours the Indian Junior Men’s Team for their triumphant title defence at the AHF Junior Asia Cup 2026! 👑🔥
₹3 lakh to each player and ₹1.5 lakh to each member of the support staff for their outstanding… pic.twitter.com/m5JT2zhAyo
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 13, 2026
पीएम मोदी ने भारतीय टीमों को दी बधाई
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया कप जीतने वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीमों को बधाई देते हुए X पर लिखा, ‘भारतीय हॉकी के लिए गर्व का क्षण। शानदार और अजेय अभियान के साथ एशिया कप का खिताब बरकरार रखने वाली हमारी जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई। उनकी यह सफलता खिलाड़ियों की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’
A proud moment for Indian hockey!
Congratulations to our Junior Women’s Hockey Team on retaining the Asia Cup with a superb unbeaten campaign.
Their success reflects the talent and determination of the players.
Best wishes to the entire team!@TheHockeyIndia pic.twitter.com/Z5pYVSYYWN
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2026
Congratulations to our Junior Men’s Hockey Team on winning the Asia Cup with an emphatic 4-1 win in the final. It is indeed a remarkable achievement.
This feat reflects the immense talent of our young players. Best wishes to the entire team!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2026
पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप जीतने पर हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह वाकई एक शानदार उपलब्धि है। यह कामयाबी हमारे युवा खिलाड़ियों के ज़बरदस्त हुनर को दिखाती है। पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं!


