hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आतंक के खिलाफ भारत के एक्शन का US ने भी माना लोहा, रिपोर्ट में जमकर हुई मोदी सरकार की तारीफ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > आतंक के खिलाफ भारत के एक्शन का US ने भी माना लोहा, रिपोर्ट में जमकर हुई मोदी सरकार की तारीफ
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

आतंक के खिलाफ भारत के एक्शन का US ने भी माना लोहा, रिपोर्ट में जमकर हुई मोदी सरकार की तारीफ

Vinayak Barot
Last updated: February 28, 2023 10:46 am
Vinayak Barot
Published: February 28, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आतंकवादियों के खिलाफ देश चल रहे अभियान की तारीफ अब वैश्विक स्तर पर होने लगी है। अमेरिका की एक रिपोर्ट में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे भारत सरकार ने आतंकवादियों को मिटाने के लिए जरूरी कोशिशें की हैं। यूएस ब्यूरो ऑफ काउंटर टेररिज्म की ‘कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म 2021: इंडिया’ के मुताबिक, भारत सरकार ने आतंकवादी संगठनों के संचालन का पता लगाने उन्हें नाकाम करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में, आतंकवाद ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया। इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, ISIS, अल-कायदा, जमात-उल-मुजाहिदीन और जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश, भारत में सक्रिय आतंकवादी समूह हैं।

  • 2021 में आतंकी गतिविधियां बढ़ीं

रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में आतंकवादियों की रणनीति में एक बदलाव आया। आतंकियों ने नागरिकों पर बड़ी संख्या में हमले किए और IED का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, जिसमें एक वायु सेना अड्डे पर ड्रोन का उपयोग करके एक विस्फोटक हमला भी शामिल है। अक्तूबर 2021 में अमेरिका, भारत ने काउंटर टेररिज्म ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की 18वीं बैठक की और नवंबर 2021 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ दूसरे क्वाड काउंटर टेररिज्म मीटिंग की मेजबानी की।

भारत आतंकवाद की जांच से संबंधित जानकारी के लिए अमेरिकी अनुरोधों का ना सिर्फ तुरंत जवाब देता है, बल्कि अमेरिकी सूचना के जवाब में खतरों को कम करने की कोशिश भी करता है। आतंकवादी समूहों को खत्म करने के लिए सहयोगात्मक प्रयास जारी हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका में संभावित खतरों व अमेरिकी हितों के खिलाफ अमेरिकी अधिकारियों को अलर्ट जारी किए जाते हैं।

  • 2021 में जम्मू-कश्मीर में हुए इतने हमले

2021 में जम्मू-कश्मीर में 153 आतंकवादी हमले हुए, इन हमलों में 274 लोगों की मौत हुई जिसमें 45 सुरक्षाकर्मी, 36 नागरिक और 193 आतंकवादी शामिल थे। मणिपुर में 1 नवंबर को हुआ एक हमला शामिल था, जिसमें मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और नागा पीपुल्स फ्रंट ने घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में एक भारतीय सेना अधिकारी और उसकी पत्नी व नाबालिग बेटे सहित सात लोग मारे गए थे।

You Might Also Like

भाजपा का प्रियंका पर प्रहार – अलवर की दुष्कर्म पीड़िता दिव्यांग बच्ची का दर्द बांटने का उनके पास समय नहीं था
खुदरा महंगाई दर 12 माह के निचले स्तर पर, 4.75 प्रतिशत पर पहुंचा आंकड़ा
केरल निकाय चुनाव : तिरुवनंतपुरम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, चार दशकों से काबिज LDF से छीनी सत्ता, पीएम मोदी ने दी बधाई
यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू: सीएम योगी और नेता प्रतिपक्ष ने दी भाजपा विधायक को श्रद्धांजलि
शिलान्यास और लोकार्पण से पार्टियों का जनाधार नहीं बढ़ने वाला : मायावती
TAGGED:actionAgainst TerrorAppreciationindiamodi governmentReportus
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?