1. Home
  2. कारोबार
  3. घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 245 अंक कमजोर, निफ्टी 25700 के नीचे फिसला
घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 245 अंक कमजोर, निफ्टी 25700 के नीचे फिसला

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 245 अंक कमजोर, निफ्टी 25700 के नीचे फिसला

0
Social Share

मुंबई, 14 जनवरी। ईरान में खामनेई सरकार के खिलाफ जारी हिंसक आंदोलन और उसके जवाब में प्रदर्शनकारियों की लगातार हो रही मौतों के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ में बढ़ोतरी की घोषणा से वैश्विक स्तर पर बढ़े तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। इस क्रम में आईटी और चुनिंदा बैंक शेयरों में बिकवाली से दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स जहां 245 अंक कमजोर हुआ वहीं एनएसई निफ्टी 66 अंकों की गिरावट से 25,700 के नीचे चला गया।

सेंसेक्स 83,382.71 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 244.98 अंक यानी 0.29 प्रतिशत टूटकर 83,382.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 442.49 अंक यानी 0.52 प्रतिशत फिसलकर 83,185.20 अंक तक जा गिरा था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 12 के शेयर मजबूती पा सके जबकि 18 में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 66.70 अंकों की कमजोरी से 25,665.60 पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 66.70 अंक यानी 0.26 प्रतिशत फिसलकर 25,665.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक 128.35 अंकों की कमजोरी से 25,603.95 तक जा फिसला था। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 22 के शेयर हरे निशान पर ठहरे और 28 में कमजोरी दिखी।

एशियन पेंट्स के स्टॉक सबसे ज्यादा 2.39 फीसदी टूटे

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में एशियन पेंट्स के स्टॉक सबसे ज्यादा 2.39 फीसदी टूटे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), मारुति, सन फार्मा, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी ओर टाटा स्टील, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में प्रमुख रूप से तेजी रही।

एफआईआई ने शुद्ध रूप से 1,499.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,499.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,181.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.82 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code