hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: म्यांमार के भूकंप पीड़ितों के लिए 405 टन चावल लेकर पहुंचा भारतीय नौसेना का जहाज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > म्यांमार के भूकंप पीड़ितों के लिए 405 टन चावल लेकर पहुंचा भारतीय नौसेना का जहाज
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

म्यांमार के भूकंप पीड़ितों के लिए 405 टन चावल लेकर पहुंचा भारतीय नौसेना का जहाज

Revoi Editor
Last updated: April 6, 2025 5:07 pm
Revoi Editor
Published: April 6, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 अप्रैल। भीषण भूकंप से प्रभावित म्यांमार की सहायता के लिए भारत सरकार का ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ जारी है। भारतीय नौसेना का कहना है कि 405 टन चावल सहित 442 टन राहत सामग्री की एक नई खेप लेकर नौसेना का जहाज म्यांमार के शहर यांगून पहुंच चुका है।

भारत के राजदूत अभय ठाकुर ने यांगून क्षेत्र के सीएम को सौंपी राहत सामग्री

नौसेना ने रविवार को इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि नौसेनिक जहाज ‘आईएनएस घड़ियाल’ 405 टन चावल सहित 442 टन राहत सामग्री के साथ 5 अप्रैल को यांगून पहुंचा है। यह राहत सामग्री भारत के राजदूत अभय ठाकुर ने यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री यू सोई थीन को सौंपी है। म्यांमार में प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए नौसेना ने अब तक 512 टन से अधिक राहत सामग्री पहुंचाई है।

भूकंप प्रभावित लोगों की सहायता भारतीय नौसेना के दृढ़ संकल्प का प्रमाण

हिन्द महासागर क्षेत्र में प्रथम प्रक्रियाकर्ता के रूप में भारतीय नौसेना के जहाजों द्वारा बड़े पैमाने पर राहत सामग्री पहुंचाना, म्यांमार में प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना के दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। गौरतलब है कि म्यांमार में गत 28 मार्च को विनाशकारी भूकंप आया था। इसके बाद से भारत सरकार ने म्यांमार के लोगों की मदद के लिए ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ शुरू किया। ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के अंतर्गत एक अप्रैल को नौसेना के जहाज घड़ियाल को चावल, खाद्य तेल और दवाओं सहित करीब 442 टन राहत सामग्री के साथ म्यांमार के लिए रवाना किया गया था।

ऑपरेशन ब्रह्मा के अंतर्गत मदद पहुंचाई जा रही

वहीं, एक अप्रैल को म्यांमार में प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारतीय नौसेना के दो अन्य जहाज 30 टन राहत लेकर म्यांमार के यांगून पहुंचे थे। भारत सरकार के ऑपरेशन ब्रह्मा के अंतर्गत यह मदद पहुंचाई गई है। इससे पहले भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री भी करीब 40 टन राहत सामग्री लेकर 31 मार्च को यांगून पहुंचे थे।

वहीं आईएनएस कार्मुक और एलसीयू-52 लगभग 30 टन राहत सामग्री लेकर 30 मार्च को श्री विजयपुर से रवाना हुए थे। राहत सामग्री में भूकंप पीड़ितों के लिए वस्त्र, पीने का साफ पानी, खानपान की वस्तुएं, दवाइयां आदि शामिल की गई हैं। म्यांमार को सहायता पहुंचाने के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में चल रहा है। भारतीय नौसेना भी इसमें अपना योगदान दे रही है। नौसेना ने राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यहां अपने जहाजों को समुद्र में उतारा है।

52 टन राहत सामग्री पहले ही पहुंचाई जा चुकी थी

समुद्री जहाजों से राहत सामग्री की आपूर्ति में विशेष मदद भी मिली है। नौसेना के जहाजों के जरिए लगभग 52 टन राहत सामग्री पहले ही पहुंचाई जा चुकी थी, जिसमें वस्त्र, पीने का पानी, खाद्य सामग्री, दवाइयां आदि शामिल हैं। म्यांमार में लोगों की मदद के लिए भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत एक विशेष चिकित्सा कार्य बल भी तैनात किया है। मेडिकल रिस्पॉन्डर्स की 118 सदस्यीय टीम आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और आपूर्ति के साथ म्यांमार में है। राहत एवं बचाव ऑपरेशन के हिस्से के रूप में भारतीय सेना आपदा में घायल हुए लोगों की तत्काल देखभाल के लिए 60 बिस्तरों वाला चिकित्सा उपचार केंद्र भी स्थापित किया है।

You Might Also Like

संसद ने आपराधिक कानूनों के स्थान पर लाए गए तीनों विधेयकों को मंजूरी दी
मनी लॉन्ड्रिंग केस : ईडी ने उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग्स व प्रमोटर अनिल मिठास के खिलाफ दायर की पूरक चार्जशीट, संपत्तियां कुर्क
पीएम मोदी ने मुंबई से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
FIFA विश्व कप 2026 : इंग्लैंड ने सह मेजबान मेक्सिको की छुट्टी की, ब्राजील को हरा नॉर्वे पहली बार क्वार्टर फाइनल में
बांकीपुर में जीत के साथ प्रशांत किशोर का भाजपा पर हमला- ‘अपराधी को सीएम बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी’
TAGGED:405 tonnes of riceIndian naval shipMyanmar earthquake victimsnaval ship arrives Myanmar
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?