hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सबसे बड़ी जीत, घाना पर ठोके 11 गोल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सबसे बड़ी जीत, घाना पर ठोके 11 गोल
खेलहिन्दी

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सबसे बड़ी जीत, घाना पर ठोके 11 गोल

Vinayak Barot
Last updated: August 1, 2022 2:35 am
Vinayak Barot
Published: August 1, 2022
Share
SHARE

बर्मिंघम, 31 जुलाई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को अपने अभियान की जबर्दस्त शुरुआत की और उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के बीच पूल-बी के अपने पहले मैच में घाना को 11-0 से रौंद दिया।

राष्ट्रकुल खेलों के इतिहास में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2006 मेलबर्न खेलों में भारत ने त्रिनिडाड एंड टोबैगो को 10-1 से हराया था। वैसे राष्ट्रमंडल खेलों में ओवरऑल सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 2002 मैनचेस्टर खेलों में बारबेडोस को 20-1 से शिकस्त दी थी।

🇮🇳🏑 WINNING START! Indian men start their #CWG2022 campaign with a crushing win against 🇬🇭 Ghana.

⭐ Harmanpreet Singh playing his 150th match for India top scored with a hat-trick.#B2022 #IndiaKaGame #HockeyIndia #TeamIndia #Hockey #Sportwalk pic.twitter.com/nJTT6Mm1SQ

— Sportwalk Media (@sportwalkmedia) July 31, 2022

हरमनप्रीत ने हैट्रिक से अपने 150वें अंतरराष्ट्रीय मैच का जश्न मनाया

हाफ टाइम तक 5-0 की बढ़त हासिल कर चुके भारत के लिए आठ अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे। इनमें हरनमप्रीत ने हैट्रिक जमाकर अपने 150वें अंतरराष्ट्रीय मैच का जश्न मनाया। उन्होंने अपने तीनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर क्रमशः 10वें, 35वें व 53वें मिनट में किए।

हरमनप्रीत के अलावा जुगराज सिंह ने दो गोल (22वां व 43वां मिनट) दागे जबकि अभिषेक (पहला मिनट, शॉर्ट कॉर्नर), शमशेर सिंह (14वां मिनट), आकाशदीप सिंह (20वां मिनट), नीलकांत शर्मा (38वां मिनट), वरुण कुमार (39वां मिनट) और मनदीप सिंह (48वां) ने एक-एक गोल किया। भारत ने कुल मिले 13 पेनाल्टी कॉर्नर में छह भुनाए।

कप्तान मनप्रीत सिंह के 300 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे

भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह का यह 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। भारत के ग्रुप में घाना के अलावा इंग्लैंड, वेल्स और कनाडा की टीमें हैं। भारत का अगला मैच सोमवार को मेजबान इंग्लैंड से होगा। इसके बाद 3 अगस्त को कनाडा और 4 को वेल्स से भारतीय टीम भिड़ेगी।

भारत राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक स्वर्ण पदक से दूर

राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रयासरत भारत ने पिछले वर्ष टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता था। इस बार टीम राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलियाई दबदबे को खत्म करना चाहती है, जिसने अब तक सभी छह स्वर्ण पदक जीते हैं।

गोल्ड कोस्ट में पदक से वंचित रह गई थी भारतीय टीम

गोल्ड कोस्ट 2018 में पदक पोडियम तक नहीं पहुंच सके भारत ने 2010 और 2014 में रजत पदक जीता था। पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई निवासी मुख्य कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने अपने आप में काफी सुधार किया है।

इस बार भी भारत के सामने कड़ी चुनौती

हालांकि इस बार भी भारत को ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और कनाडा जैसे कड़े प्रतिद्वंद्वियों की चुनौती से पार पाना है। रविवार को भारतीय पुरुष टीम 1975 विश्व कप के बाद पहली बार घाना के खिलाफ खेल रही थी। पिछली बार भारत ने घाना को 7-0 से हराया था।

🇮🇳🏑 SECOND WIN! India were clearly the better team in today's win in #CWG2022 against 🏴󠁧󠁢󠁷󠁬󠁳󠁿 Wales.

India take on 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England next on 2nd August at 7:30 PM.#B2022 #IndiaKaGame #HockeyIndia #TeamIndia #Hockey #Sportwalk pic.twitter.com/NspjB702GE

— Sportwalk Media (@sportwalkmedia) July 30, 2022

भारतीय महिलाओं की लगातार दूसरी जीत

इसके पूर्व दिन में भारतीय महिलाओं न वेल्स को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और पांच टीमों के ग्रुप ए में शीर्ष पर जा पहुंची। पहले मैच में घाना को 5-0 से हराने वाली भारतीय टीम के लिए वंदना कटारिया ने 26वें व 48वें मिनट में दो गोल किए जबकि गुरजीत कौर ने 28वें मिनट में गोल कर टीम को आधे समय तक 2-0 की अग्रता दिलाई थी।

East or West, India is the best!
Here are the Pool Standings as on Date.#IndiaKaGame #HockeyIndia #B2022 #Birmingham2022 pic.twitter.com/N5flHqua0n

— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 31, 2022

वेल्स के लिए जेना ह्यूजेस ने 45वें मिनट में एकतमात्र गोल किया। ग्रुप की अन्य दो टीमें इंग्लैंड और कनाडा हैं। भारत की अगली भि़ड़ंत इंग्लैंड से दो अगस्त को होगी।

You Might Also Like

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘खेलो इंडिया’ के तहत वार्षिक कैलेंडर किया लॉन्च
ओडिशा : नवीन पटनायक की मंत्रिपरिषद पुनर्गठित, 13 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली
महाराष्ट्र : रायगढ़ में 500 फीट गहरी खाई में गिरी थार, पुणे के 6 युवकों की मौत, ड्रोन की मदद से निकाले गए शव
टीम इंडिया ने कोहली व सूर्यकुमार के अर्धशतकों से टी20 सीरीज 2-1 से जीती, अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया परास्त   
भारत-पाक सीजफायर का अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर लिया क्रेडिट, कहा- दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता
TAGGED:Birmingham Commonwealth GamesghanaindiaMen's Hockey
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सदन की कार्यवाही को फेसबुक पर लाइव करने वाले सपा विधायक अतुल प्रधान पर भड़के स्पीकर, बताया- लोकतंत्र की हत्या

Vinayak Barot
Vinayak Barot
December 6, 2022
बॉलीवुड : शाहरुख ने की थी भविष्यवाणी, कपड़े नहीं पहनने पर रणवीर होंगे गिरफ्तार
आजम खान को बड़ी राहत : भड़काऊ भाषण देने के मामले में कोर्ट से बरी, फिलहाल विधानसभा सदस्‍यता बहाल नहीं
પહેલા અને બીજા તબક્કાના મતદાને સ્પીડબ્રેકર દીદીની ઊંઘ ઉડાવી દીધી: પશ્ચિમ બંગાળમાં મોદી
सुकेश चंद्रशेखर का केजरीवाल पर एक और लेटर बम, अब पॉलीग्राफ टेस्ट की दी चुनौती
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?