इचिनोमिया (जापान), 23 सितम्बर। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम बुधवार को यहां 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) की टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में शक्तिशाली चीन के हाथों 1-3 से हार गई और उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि एशियाई खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब भारतीय पुरुष टीम ने कोई पदक जीता।
Bronze Medal Secured! 🥉🇮🇳
Huge congratulations to the Indian Men’s Badminton Team on bringing home the Bronze at the 20th Asian Games!
Incredible effort and spirit shown on the court by the whole squad 🏸🔥 pic.twitter.com/4pgBwJN5hr
— BAI Media (@BAI_Media) September 23, 2026
टीम स्पर्धा में भारत को पहली बार पदक
फिलहाल इस हार के साथ ही भारत का टीम स्पर्धांओं में सफर समाप्त हो गया क्योंकि महिला टीम मंगलवार को ही बाहर हो गई थी। वैसे, एशियाई खेलों में यह दूसरा मौका है, जब भारत ने बैडमिंटन में पोडियम पर जगह बनाई है। पिछला पदक वर्ष हांगझू 2023 में आया था, जब सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी ने पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार व्यक्तिगत मुकाबले गुरुवार से प्रारंभ होंगे। इनमें पुरुष एकल व युगल, महिला एकल व युगल और मिश्रित युगल मुकाबले शामिल हैं। यानी कुल पांच स्वर्ण पदक दांव पर रहेंगे।
🥉 BRONZE FOR INDIA! 🇮🇳
India’s Men’s Badminton Team signs off with a hard-fought bronze at #AsianGames2026!
Lakshya Sen (TOPS Core), Satwiksairaj Rankireddy & Chirag Shetty (TOPS Core), Ayush Shetty (TOPS Development), HS Prannoy, Kidambi Srikanth, Tharun Mannapalli, Dhruv… pic.twitter.com/fuo8Oo1poa
— SAI Media (@Media_SAI) September 23, 2026
पदक तालिका में भारत 13वें स्थान पर खिसका
फिलहाल पदक स्पर्धाओं के चौथे दिन की समाप्ति पर भारत एक स्वर्ण, पांच रजत व छह कांस्य यानी 12 पदकों के साथ पदक तालिका में 13वें स्थान पर जा पिछड़ा है। वहीं चीन सर्वाधिक 78 पदक (48+20+10) लेकर अन्य देशों से काफी आगे है। मेजबान जापान (15+25+27=67) दूसरे व कोरिया गणराज्य (8+8+25=41) तीसरे स्थान पर हैं।
भारत ने पदक स्पर्धाओं के चौथे दिन एक रजत सहित 5 पदक जीते
भारत के हिस्से बुधवार को एक रजत व चार कांस्य सहित कुल पांच पदक आए। दिन का इकलौता रजत पदक भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने हासिल किया तो पुरुष टीम बैडमिंटन के अलावा दो कांस्य पदक निशानेबाजी में महिला व पुरुष स्कीट टीमों ने जीते जबकि जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस के पुरुष एकल में तीसरा स्थान पाया।
Heartiest congratulations to Jay Meena on securing the first-ever Bronze Medal in the Men’s Singles Soft Tennis event at the #AsianGames2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/z5N4QVmOre
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 23, 2026
मौजूदा चैम्पियन चीनी शटलरों की मजबूत लाइनअप ने भारत को टिकने नहीं दिया
खैर, इचिनोमिया सिटी म्यूनिसिपल जिम्नेजियम खेले गए मुकाबले की बात करें तो मेजबान जापान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ एशियाई खेलों में अपना पहला पदक पक्का करने वाली भारतीय टीम को मौजूदा चैम्पियन चीन के खिलाफ मजबूत एकल लाइन-अप और बेहतरीन युगल कॉम्बिनेशन का सामना करना पड़ा।
Bronze for Team India! 🥉🇮🇳
History repeated in the best way possible as the Indian men's badminton team secured back-to-back medals at the Asian Games after 40 years! 🏸✨ pic.twitter.com/yQKNCAwuQl
— BAI Media (@BAI_Media) September 23, 2026
सिर्फ सात्विक-चिराग की जोड़ी जीत हासिल कर सकी
पहले एकल में लक्ष्य सेन ने विश्वि चैम्पियन शी युकी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह मौकों को भुना नहीं पाए और 16-21, 18-21 से हार गए। लेकिन पिछले एशियाई खेलों के पुरुष युगल चैम्पियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी ने भारत की वापसी कराई और लियांग वेइकेंग व वांग चांग के खिलाफ 21-11, 22-20 की जीत से मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

हालांकि तीसरे मैच में आयुष शेट्टी को मौजूदा पुरुष एकल चैम्पियन ली शी फेंग की मजबूत चुनौती का सामना करना पड़ा, जिन्होंने 21-19, 21-13 से जीत हासिल की। चौथे और निर्णायक मुकाबले में एम.आर.अर्जुन व हरिहरन अमसाकरुणन ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी की, लेकिन जी टिंग व लियू यी निर्णायक गेम में फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया और 21-16, 17-21, 21-9 से जीत दर्ज कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।


