hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी – नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी – नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी – नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह

Vinayak Barot
Last updated: October 26, 2022 11:22 am
Vinayak Barot
Published: October 26, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एक नए परामर्श में वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने के लिए कहा है। दूतावास ने रूस व यूक्रेन के बीच बढ़ती शत्रुता के मद्देनजर यह परामर्श जारी किया है। यूक्रेन में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बाद इसी तरह का एक परामर्श जारी किया गया था। उसके एक हफ्ते से भी कम समय बाद यह नया परामर्श जारी किया गया है।

किसी मार्गदर्शन या सहायता के लिए दूतावास से कर सकते हैं संपर्क

दूतावास ने इस परामर्श के जरिए कहा, ’19 अक्टूबर को दूतावास द्वारा जारी परामर्श के अगले क्रम के तहत, यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध साधनों से तुरंत यूक्रेन छोड़ दें।’

दूतावास ने कहा कि पहले के परामर्श का अनुसरण करते हुए कुछ भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके हैं। देश से बाहर जाने के लिए यूक्रेनी सीमा तक की यात्रा की खातिर भारतीय नागरिक किसी मार्गदर्शन या सहायता के लिए उससे संपर्क कर सकते हैं।

युद्ध के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से रूस ने यह मांग की है

इस बीच रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इस बात की जांच के लिए एक आयोग के गठन की मांग की है कि अमेरिका और यूक्रेन जैविक हथियारों के इस्तेमाल पर रोक संबंधी नियम का उल्लंघन कर रहे हैं।

सुरक्षा परिषद के सदस्यों को सौंपे गये मसौदा प्रस्ताव के अनुसार नियम के अनुच्छेद छह के अनुसार रूस ने शिकायत दर्ज कराई है कि यूक्रेन में जैविक हथियारों की गतिविधियां हो रही हैं। यूक्रेन पर 24  फरवरी को रूस द्वारा हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र में उसके राजदूत वास्सिलि नेबेनजिया ने दावा किया था कि यूक्रेन में अमेरिकी प्रयोगशाला जैविक हथियार बनाने में लगी है।

You Might Also Like

गुजरात चुनाव : भाजपा आज तय कर सकती है उम्मीदवारों के नाम, नए और युवा चेहरों को तरजीह देने की सलाह
अगर 10 साल पहले बनवाया है आधार कार्ड तो…जल्दी करें ये काम, यूआईडीएआई ने जारी किया संदेश
पैगंबर मुहम्मद विवाद : नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में एक और FIR, बीड पुलिस ने दर्ज किया मामला
15 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, इस बार मां हाथी पर होंगी सवार! जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
उदयपुर हत्याकांड : कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की संयुक्त राष्ट्र ने भी की निंदा, दुनिया से शांति की अपील
TAGGED:Citizens are advisedIndian Embassyleave Ukrainenew advisory
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?