hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पेरिस ओलम्पिक : दीपिका कुमारी की पराजय के साथ तीरंदाजी में भारतीय अभियान समाप्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > पेरिस ओलम्पिक : दीपिका कुमारी की पराजय के साथ तीरंदाजी में भारतीय अभियान समाप्त
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

पेरिस ओलम्पिक : दीपिका कुमारी की पराजय के साथ तीरंदाजी में भारतीय अभियान समाप्त

Revoi Editor
Last updated: August 3, 2024 8:13 pm
Revoi Editor
Published: August 3, 2024
Share
SHARE

पेरिस, 3 अगस्त। पूर्व विश्व नंबर एक भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी शनिवार को यहां व्यक्तिगत महिला तीरंदाजी के क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरियाई स्पर्धी नाम सुहयोन के हाथों 4-6 से हार गईं। इसके साथ ही पेरिस ओलम्पिक के तीरंदाजी मुकाबलों में भारतीय दल का अभियान भी समाप्त हो गया।

दक्षिण कोरियाई सुहयोन ने दीपिका को 6-4 से मात दी

राउंड ऑफ 16 में जर्मनी की मिशेल क्रॉपेन को 6-4 से हराने के साथ क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं दीपिका कुमारी ने पहला सेट 28-26 से जीत कर शानदार शुरुआत की। हालांकि सुहयोन ने पलटवार किया और दूसरा सेट 28-25 से जीत कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

🇮🇳 𝗧𝗼𝘂𝗴𝗵 𝗹𝗼𝘀𝘀 𝗳𝗼𝗿 𝗗𝗲𝗲𝗽𝗶𝗸𝗮! Despite giving a good fight in the women's individual event, Deepika Kumari faced defeat against Suhyeon Nam in the quarter-final, bringing her campaign to an end.

👏 A good effort from her to make it this far in the competition.

🏹… pic.twitter.com/fVubMYsElg

— Sportwalk Media (@sportwalkmedia) August 3, 2024

भारतीय धनुर्धर ने एक बार फिर सटीक निशाना साधते हुए 29-28 से करीबी मुकाबला जीता और 4-2 की बढ़त हासिल कर ली। लेकिन, इसके बाद दक्षिण कोरियाई तीरंदाज ने लगातार दो सेट जीत कर 6-4 की जीत से सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

सुहयोन पहले ही टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं

उल्लेखनीय है कि 19 वर्षीया नाम सुहयोन इसके पहले महिला टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। दक्षिण कोरियाई टीम ने रैंकिंग राउंड में 2046 का ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। उस समय नाम सुहयोन ने 688 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज किया था।

भजन कौर को राउंड ऑफ 16 मैच में ही पराजय झेलनी पड़ी

देश की एक अन्य तीरंदाज भजन कौर व्यक्तिगत राउंड ऑफ 16 मैच में ही इंडोनेशिया की दियानंदा चोइरुनिसा के हाथों 5-6 से हारकर बाहर हो गई। भजन ने इंडोनेशिया की साइफा नूराफिफा कमाल (राउंड ऑफ 64) और पोलैंड की वायलेटा मैसजोर (राउंड ऑफ 32) को हराने के साथ अंतिम 16 में जगह बनाई थी।

Women's Recurve Individual, 1/8 Elimination Round

Bhajan Kaur's campaign at the #Paris2024Olympics comes to an end as she loses to her Indonesian🇮🇩 opponent Diananda Choirunisa 5-6 in the pre-quarters.

Let's #Cheer4Bharat, let's cheer for our athletes👏🏻. pic.twitter.com/R14y5Xv0Ko

— SAI Media (@Media_SAI) August 3, 2024

पुरुष वर्ग में कोई भी भारतीय तीरंदाज राउंड ऑफ 32 से आगे नहीं बढ़ पाया

दूसरी तरफ पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में कोई भी भारतीय पुरुष तीरंदाज राउंड ऑफ 32 से आगे नहीं बढ़ पाया। वहीं पुरुष और महिला दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में हार गईं। धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत शुक्रवार को मिश्रित टीम स्पर्धा में पोडियम फिनिश के सबसे करीब पहुंचे थे, लेकिन कांस्य पदक के मैच में यूएसए से हार गए।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने ‘GST उत्सव’ की घोषणा की, नवरात्रि से शुरू होगा देशवासियों के लिए बचत का त्योहार
तीन देशों की यात्रा पर बोले प्रधानमंत्री मोदी- देश की भलाई के लिए किया हर पल का इस्तेमाल
बिहार के सभी मंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक, सीएम नीतीश से अमीर हैं उनके पुत्र निशांत
उत्तर प्रदेश : इलाहाबाद हाई कोर्ट को मिलेंगे 16 नये जज, सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने दी मंजूरी
जम्मू कश्मीर के युवाओं से उपराज्यपाल ने किया वायुसेना में शामिल होने का आह्वान
TAGGED:Deepika kumariDeepika Kumari lost in quarterfinalsIndian campaign in archery ends
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
हिन्दीमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयशिक्षा

Recruitment: छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर आने वाली है वैकेंसी, नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Revoi Editor
Revoi Editor
March 14, 2026
आईपीएल-18 : RCB ने पंजाब किंग्स से चुकाया हिसाब, कोहली ने जड़ा सत्र का चौथा पचासा
Canada-China Relations: कनाडा ने चीन को दिया बड़ा झटका, इस बड़ी कंपनी पर लगा दिया बैन, जानें वजह
भारतीय रेलवे ने प्रति मिनट 31,814 टिकट बुक कर रचा इतिहास
‘गद्दार’ कहे जाने पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस से पूछा – ‘तब मेरे पिता और मुझे पार्टी में क्यों शामिल किया था’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?