1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. India-US deal: अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला, एकतरफा नहीं होती डील, भाजपा से जनता पूछ रही सवाल
India-US deal: अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला, एकतरफा नहीं होती डील, भाजपा से जनता पूछ रही सवाल

India-US deal: अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला, एकतरफा नहीं होती डील, भाजपा से जनता पूछ रही सवाल

0
Social Share

लखनऊ, 7 फ़रवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश की जनता भाजपा से साफ़ तौर पर पूछ रही है कि “डील” कभी एकतरफा नहीं होती। देश की जनता यह जानना चाहती है कि भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा हुआ गहरा राज़ क्या है।

अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह बातें कहीं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा “भाजपा यह बताए कि उसकी समझौता-गणित में शून्य (0) बड़ा है या अठारह (18)-और क्या भाजपा के हिसाब से 18 बराबर 0 हो जाता है।”

अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले और जुमलेबाज़ी भरे शब्दों के अलावा कोई ठोस सुरक्षा-कवच या संरक्षण-योजना है भी या नहीं। आज देश की जनता यह जानना चाहती है कि भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा हुआ गहरा राज़ क्या है। क्या यह पूरा मामला “बनी वहाँ, पहुँची यहाँ” जैसा कोई एकपक्षीय सौदा है, जिसमें देश के हितों की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या डील के नाम पर भाजपा सरकार को केवल “डॉटेड लाइन” पर हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य कर दिया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को देश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि इन कथित समझौतों से आखिर किसे लाभ हो रहा है और आम नागरिक, किसान, व्यापारी व उद्योग जगत को क्या मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां देशहित के बजाय प्रचार और दिखावे तक सीमित रह गई हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code