hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत ने ब्राजील के कुइआबा में जी-20 कृषि मंत्रालय की बैठक में भाग लिया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > भारत ने ब्राजील के कुइआबा में जी-20 कृषि मंत्रालय की बैठक में भाग लिया
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

भारत ने ब्राजील के कुइआबा में जी-20 कृषि मंत्रालय की बैठक में भाग लिया

Vinayak Barot
Last updated: September 14, 2024 6:35 pm
Vinayak Barot
Published: September 14, 2024
Share
SHARE

ब्रासीलिया,14सितंबर, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री राम नाथ ठाकुर, ब्राजील में भारत के राजदूत श्री सुरेश रेड्डी और संयुक्त सचिव (एनआरएम), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री फ्रैंकलिन एल.

खोबंग, ने 12-14 सितंबर, 2024 को ब्राजील के कुइआबा में आयोजित जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

श्री राम नाथ ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कृषि विकास को प्राथमिकता देता है। हमारा दृष्टिकोण न केवल उत्पादकता पर केंद्रित है, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करता है।

किसानों की समृद्धि को बढ़ाता है और विकास के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण को मूर्त रूप देता है। उन्होंने आगे बताया कि भारत खाद्य सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करने के लिए विश्व के सबसे बड़े खाद्य-आधारित सुरक्षा कार्यक्रमों को लागू कर रहा है।

उन्होंने सतत और समृद्ध भविष्य के लिए मज़बूत कृषि प्रणाली विकसित करने हेतु भारत की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।

उन्होंने विकासशील और अल्प विकसित देशों को विशेष महत्व देने को भी रेखांकित किया, जो भारत और अन्य देशों में छोटे और सीमांत मछुआरों को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक व्यापार चर्चाओं में प्रभावी रूप से भाग लेने में सक्षम बनाने के लिये महत्वपूर्ण है ।

बैठक में वैश्विक कृषि के प्राथमिकता वाले चार प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की गई: पहला, कृषि और खाद्य प्रणालियों की उनके विविध आयामों में सततता ; दूसरा, खाद्य सुरक्षा और पोषण में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के योगदान को बढ़ाना; तीसरा, सतत, सहिष्णु और समावेशी कृषि एवं खाद्य प्रणालियों में फैमिली फार्मर्स, छोटे किसानों, स्वदेशी लोगों और स्थानीय समुदायों की आवश्यक भूमिका को बढ़ाना; चौथा, स्थानीय और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में सतत मत्स्य पालन और एक्वाकल्चर के एकीकरण को बढ़ावा देना।

मंत्रिस्तरीय सत्रों के अलावा, श्री राम नाथ ठाकुर ने अन्य देशों के साथ भारत के कृषि संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय बैठकें कीं

उन्होंने वैश्विक खाद्य प्रणालियों के सम्मुख आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक सामूहिक वैश्विक प्रयासों में सहयोग करने, सीखने और योगदान देने में भारत की तत्परता दोहराई।

श्री राम नाथ ठाकुर ने ब्राजील को जी-20 की सफल अध्यक्षता तथा भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत शुरू की गई पहलों को आगे बढ़ाने के लिए बधाई दी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को जी-20 की भावी अध्यक्षता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर : अमरनाथ यात्रा आधार शिविर में झड़प मामले में तीन लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे ने समर्थकों से ‘वर्षा’ के बाहर एकत्र नहीं होने की अपील की
पीएम मोदी ने IMC 2025  का किया उद्घाटन, बोले – ‘मेड-इन-इंडिया 4जी स्टैक टेक वर्ल्ड में भारत की लीडरशिप का प्रमाण’
पीएम मोदी ने बांसवाड़ा में 1.22 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा-2025 का शुभारंभ
TAGGED:brazilin G-20 Agriculture MinistryIndia participatesmeeting in Cuiabá
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिहिन्दी

संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के प्रति हम आभारी हैं: राष्ट्रपति मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

Revoi Editor
Revoi Editor
December 13, 2024
जम्मू-कश्मीर : पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ भद्रवाह में भड़काऊ भाषण, तनाव के बाद कर्फ्यू लागू
Myanmar: Army coup returns; Suu Kyi, others put behind bars
बार काउंसिल के एक आदेश से यूपी के 1.75 लाख वकीलों का भविष्य खतरे में, अधर में लटकी वकालत
सीएम योगी ने कहा- फिर सत्ता में आएगी भाजपा, नितिन की जीत ने दिया संकेत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?