भारत ने पहली बार स्क्वॉश विश्व कप जीतकर रचा इतिहास, हांगकांग के खिलाफ खिताबी जीत में अनाहत सिंह चमके
चेन्नई, 14 दिसम्बर। मेजबान भारत ने रविवार को यहां एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में इतिहास रचा, जब उसने फाइनल में हांगकांग को 3-0 से हराकर पहली बार स्क्वाश विश्व कप खिताब पर अधिकार कर लिया। 17 वर्षीय अनाहत सिंह ने निर्णायक जीत से भारत की ऐतिहासिक सफलता पर अंतिम मुहर लगाई।
🏆 TEAM INDIA IS THE SQUASH WORLD CUP CHAMPION
Historic! India joins Australia, England and mighty Egypt as only the fourth nation to lift the Squash World Cup.
Hopefully, this will be a watershed moment for Indian Squash.
Exceptional job done by veteran Joshna Chinappa,… pic.twitter.com/bl33LYN72n
— SPORTS ARENA🇮🇳 (@SportsArena1234) December 14, 2025
यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला एशियाई देश बना
भारत इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला एशियाई देश बन गया। इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 में कांस्य पदक रहा था। वहीं भारत इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और मिस्र के बाद स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने वाला चौथा देश बन गया। कुल मिलाकर देखें तो यह खिताबी जीत भारतीय स्क्वाश के लिए निश्चित रूप से अच्छी खबर है क्योंकि यह खेल लॉस एंजिल्स 2028 में ओलंपिक में अपना पदार्पण करने जा रहा है।
INDIA LIFTING SQUASH WORLD CUP 2025 🏆🥹
– A moment to remember long for Indian Squash 🇮🇳 https://t.co/Bhh95fRZjr pic.twitter.com/S28NPKt0L9
— The Khel India (@TheKhelIndia) December 14, 2025
दूसरी सीड भारत ने एक भी मैच गंवाए बिना खिताब पर नाम लिखाया
चेन्नई में लगातार तीसरी बार आयोजित इस मिश्रित टीम स्पर्धा में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त भारत ने बिना कोई मैच हारे खिताब अपने नाम किया। ग्रुप चरण में स्विट्जरलैंड और ब्राजील को समान 4-0 के अंतर से हराने के बाद भारत ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में क्रमशः दक्षिण अफ्रीका और दो बार के चैंपियन मिस्र को 3-0 से हराया था।
🏆 𝐖𝐎𝐑𝐋𝐃 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 ! 🇮🇳
𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐰𝐢𝐧 𝐦𝐚𝐢𝐝𝐞𝐧 𝐒𝐪𝐮𝐚𝐬𝐡 𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝 𝐂𝐮𝐩 𝟐𝟎𝟐𝟓, 𝒃𝒆𝒂𝒕𝒊𝒏𝒈 𝑯𝒐𝒏𝒈 𝑲𝒐𝒏𝒈 𝒊𝒏 𝒕𝒉𝒆 𝑭𝒊𝒏𝒂𝒍𝒔.#SquashWorldCup | #Squash | #SquashWorldCup2025 | #HongKong pic.twitter.com/HOzBhSABxi
— All India Radio News (@airnewsalerts) December 14, 2025
जोशना चिनप्पा ने शुरुआती मैच में उलटफेर किया
विश्व रैंकिंग में 79वें स्थान पर काबिज जोशना चिनप्पा ने 37वीं रैंकिंग की खिलाड़ी ली का यी पर 3-1 की उलटफेर भरी जीत से फाइनल में भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह (विश्व रैंकिंग में 29) ने 42वें स्थान पर काबिज एलेक्स लाउ को 3-0 से जबकि 17 वर्षीय अनाहत सिंह ने विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज टोमाटो हो को इसी अंतर से हराकर भारत के लिए खिताब पक्का कर दिया। इसके बाद पुरुष सिंगल्स का आखिरी मैच खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी।
