hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: FIH महिला ओलम्पिक क्वालीफायर : इटली पर 5-1 की प्रभावशाली जीत से भारत सेमीफाइनल में
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > FIH महिला ओलम्पिक क्वालीफायर : इटली पर 5-1 की प्रभावशाली जीत से भारत सेमीफाइनल में
खेलहिन्दी

FIH महिला ओलम्पिक क्वालीफायर : इटली पर 5-1 की प्रभावशाली जीत से भारत सेमीफाइनल में

Vinayak Barot
Last updated: January 17, 2024 1:30 am
Vinayak Barot
Published: January 17, 2024
Share
SHARE

रांची, 16 जनवरी। मेजबान भारत ने मंगलवार को यहां अपने तीसरे व अंतिम पूल बी मैच में इटली के खिलाफ 5-1 से प्रभावशाली जीत दर्ज की और FIH महिला ओलम्पिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ही पेरिस ओलम्पिक का टिकट हासिल करने की उम्मीदें प्रबल कर लीं।

A super 🖐🏼performance by the team when it was most needed.

India book their berth for the Semi-Final on the 18th against Germany at the #FIHOlympicQualifiers, Ranchi 2024.

Final score:
India 5 – Italy 1

Goal Scorers:

1' Udita (PC)
41' Deepika (PS)
45' Tete Salima
53' Kaur… pic.twitter.com/R67WueXxtR

— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 16, 2024

उदिता ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में किए दो गोल

मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके स्टेडियम में खेले गए इस एकतरफा मैच में उदिता दुहान ने दो गोल (पहला व 55वां मिनट) ठोककर अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच को यादगार बना दिया। उदिता के अलावा दीपिका (41वां मिनट), सलीमा टेटे (45वां मिनट) और नवनीत कौर (53वां मिनट) ने गोल किए। इटली की तरफ से एकमात्र गोल मचिन कामिला ने 60वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर किया।

Congratulations to Udita for playing 100 international games for India.

Watch her and India take on Italy in their final pool game at the FIH Hockey Olympic Qualifier in Ranchi. #enroutetoparis

📱Subscribe to the https://t.co/fwIh0CuE2F App to stream all the games LIVE from… pic.twitter.com/t5XMdTNQFM

— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) January 16, 2024

भारत की सेमीफाइनल में जर्मनी से होगी टक्कर

भारतीय टीम तीन मैचों में दो जीत से छह अंक लेकर पूल बी में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रही। अमेरिका ने दिन के एक अन्य मैच में न्यूजीलैंड को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अधिकतम नौ अंक अर्जित किए। भारत गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल में पूल ए से शीर्ष पर रहे जर्मनी का सामना करेगा जबकि अमेरिका का सामना जापान से होगा। प्रतियोगिता की तीन शीर्ष तीन टीमें पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Here's a look at the women's pool tables at the end of the group stage in the FIH Hockey Olympic Qualifiers 2024 in Ranchi. Up next: semi-finals!

📲 Download the https://t.co/igjqkvzwmV app to stream all the games LIVE!#HockeyEquals #HockeyInvites #EnrouteToParis #Paris2024 pic.twitter.com/i5NaqYeAdk

— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) January 16, 2024

जर्मनी ने चेक गणराज्य को 10-0 से रौंदा

उधर पूल ए में जर्मनी ने चेक गणराज्य को 10-0 से रौंदकर रख दिया जबकि जापान ने चिली को 2-0 से हराया। जर्मनी और जापान के बराबर सात-सात अंक रहे, लेकिन बेहतर गोल औसत के सहारे जर्मनी ने पूल में पहला स्थान पाया।

देखा जाए तो खुद से कमजोर रैंकिंग वाली अमेरिकी टीम के हाथों 0-1 की अप्रत्याशित हार के बाद भारतीय महिलाओं ने लगातार दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज करने वाली मेजबान टीम ने शुरुआत से ही मैदान पर नियंत्रण किया तो अंत तक उसे बनाए रखा।

A majestic performance from Team India in front of a packed Ranchi crowd, we had to win this one to qualify for Semis.
And the girls delivered in style!

An all-round display from the team takes us through to the Semis now, where we face Germany.

Here are some incredible… pic.twitter.com/8dKBOfF7Os

— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 16, 2024

भारत को पहले मिनट में ही पेनाल्टी कार्नर मिला, जिसे उदिता ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। इटली को पहला क्वार्टर समाप्त होने से कुछ देर पहले पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। भारत को दूसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में दूसरा पेनाल्टी कार्नर मिला, लेकिन इस बार उदिता इटली की रक्षा पंक्ति को नहीं भेद पाईं। भारतीय रक्षा पंक्ति ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और इटली के हर प्रयास को नाकाम किया।

भारतीयों ने मध्यांतर बाद चार गोल ठोके

मध्यांतर तक 1-0 से आगे रही भारतीय टीम ने इसके बाद भी दबाव बनाए रखा और जल्द ही उसे तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया, लेकिन सलीमा टेटे के पुश को रोकने में मोनिका नाकाम रहीं। इटली की गोलकीपर कारुसो की गलती के कारण भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिस पर दीपिका ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

सलीमा ने तीसरा क्वार्टर समाप्त होने से ठीक पहले मैदानी गोल कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। नवनीत कौर ने अंतिम हूटर बजने से सात मिनट पहले से चौथा गोल किया जबकि इसके दो मिनट बाद उदिता ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इटली का इकलौता गोल हूटर बजने से ठीक पहले मचिन कामिला ने शॉर्ट कॉर्नर पर किया।

You Might Also Like

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ेंगी मुश्किलें, Cash for Query मामले की जांच करेगी CBI
महाराष्ट्र: शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल को राष्ट्रपति ने भेजा समन, लोकसभा में हाजिर होने का आदेश
पश्चिम बंगाल : आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल के बाद पुलिस ने हालात पर किया काबू, अतिरिक्त बल तैनात
IIT दिल्ली के अध्ययन में खुलासा – लोकेशन एक्सेस मांगने वाले एप से लीक हो सकती है निजी जानकारी
सीएए आंदोलनकारियों से वसूली रद करने का आदेश, कांग्रेस बोली- ये यूपी सरकार के गाल पर पर तमाचा
TAGGED:FIH Women's Olympic QualifierHOCKEYimpressive 5-1 win over ItalyIndia into semi-finals
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

ब्राजील : हैकर्स ने एयरपोर्ट पर लगी डिस्प्ले स्क्रीन की हैक, दिखाई पॉर्न फिल्में

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 28, 2022
भारत में अलग-अलग पंथ और समुदाय, लेकिन ये विभाजन के लिए नहीं : योगी आदित्यनाथ
ગંગામાં વહેતા મૃતદેહો પર બોલિવૂડ સ્ટાર્સ પરિણિતી ચોપરા અને ફરહાન અખ્તરનું રિએક્શનઃ- કહ્યું, ‘આમ કરનારા રાક્ષસ સમાન’
हीरामंडी द डायमंड बाजार की शूटिंग के दौरान 12 घंटे गंदे पानी में रही मनीषा कोइराला
न्यूजीलैंड सेंसर बोर्ड ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज पर लगाई रोक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?