FIH हॉकी महिला नेशंस कप : भारत ने उरुग्वे को भी शिकस्त दी, लगातार तीसरी जीत से पूल ए में शीर्षस्थ
ऑकलैंड, 18 जून। भारत ने यहां FIH हॉकी महिला नेशंस कप में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखा और गुरुवार को उरुग्वे पर भी 3-2 से रोमांचक जीत हासिल की। सेमीफाइनल का टिकट पहले ही सुरक्षित कर चुकी सलीमा टेटे एंड कम्पनी ने लगातार तीसरी जीत के सहारे चार टीमों के पूल ए सर्वोच्च स्थान भी हासिल कर लिया।
𝐅𝐔𝐋𝐋 𝐓𝐈𝐌𝐄 ⚔️🇮🇳🔥
Three wins on the trot and India finish the league stage in style as table toppers with another strong all-round performance! 💪🏑
A commanding run of form sends them into the semifinals full of confidence and momentum. 🚀
🇮🇳 3–2 🇺🇾 | FT#HockeyIndia… pic.twitter.com/tq3GIZONlL
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 18, 2026
एक गोल से पिछड़े भारत के लिए दीपिका ने किए दो गोल
नॉर्थ हार्बर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के पहले क्वार्टर में एक गोल से पिछड़ने के बाद भारतीयों ने जबर्दस्त वापसी की। विजेता टीम के लिए भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल (24वां व 56 वां मिनट) किए जबकि दीपिका सोरेंग ने एक गोल (43वां मिनट) दागा। उरुग्वे के लिए कियारा एपेनिनो (13वां मिनट) और मैनुएला विलार (55वां मिनट) ने गोल किए।
भारत के साथ अमेरिका भी सेमीफाइनल में
शुरुआती दो मैचों में अमेरिका को 3-2 व जापान को 2-1 से हराने वाली भारतीय टीम ने पूल ए में सर्वाधिक नौ अंक बटोरे। वहीं अमेरिका (छह अंक) ने पूल में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल लाइनअप पूरी की, जिसने दिन के एक अन्य मैच में जापान को 4-0 से परास्त किया। जापानी टीम (तीन अंक) तीसरे स्थान पर रही तो उरुग्वे का खाता नहीं खुल सका।
𝐁𝐄𝐒𝐓 𝐌𝐎𝐌𝐄𝐍𝐓𝐒 📸🔥
From intense battles to clutch finishes – India deliver another all-round performance to seal a perfect league stage run 💪🏑
Three wins on the trot, table toppers, and straight into the semifinals with confidence soaring 🚀🇮🇳#HockeyIndia… pic.twitter.com/5iy2eomx96
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 18, 2026
सेमीफाइनल में भारत की शनिवार को चिली से होगी टक्कर
दूसरी तरफ पूल बी में न्यूजीलैंड (नौ अंक) व चिली (चार अंक) ने सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित की। कोरिया (दो अंक) व फ्रांस (एक अंक) की टीमें क्रमशः तीसरे व चौथे स्थान पर रहीं। भारत की अब सेमीफाइनल में शनिवार को चिली से टक्कर होगी जबकि न्यूजीलैंड के सामने अमेरिका होगा। रविवार को फाइनल खेला जाएगा और इस टूर्नामेंट की विजेता टीम अगले सत्र में एफआईएच प्रो लीग में खेलेगी। भारत पिछले सत्र में इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया था।
𝐎𝐍𝐄 𝐒𝐓𝐄𝐏 𝐂𝐋𝐎𝐒𝐄𝐑 💙
After an unbeaten league-stage campaign, the Indian Women's Hockey Team is set for the Semi-Finals of the FIH Hockey Women's Nations Cup New Zealand 2025-26. 🏑🔥
It's India 🆚 Chile in Semi-Final 1, with a place in the final on the line. 💪🇮🇳… pic.twitter.com/HNgKXLV1G9
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 18, 2026
भारत के मुकाबले की बात करें तो उरुग्वे ने 13वें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली। कियारा एपेनिनो ने पहले पेनाल्टी कॉर्नर के रूप में हाथ आए मौके को भुनाया और मैच का पहला गोल दागा। हालांकि, भारतीय टीम ने मैच में शानदार वापसी की। मध्यांतर से पहले अपनी इन-फॉर्म ड्रैग-फ्लिकर दीपिका ने दूसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल दागा।
Deepika on the mark again for India! 🇮🇳 🎯
📱 Stream all the matches on https://t.co/pYCSK2hYka app and website#HockeyIndia #IndiaKaGame #FIHNationsCup pic.twitter.com/vyutP7dw0S
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 18, 2026
दूसरे हाफ में मोमेंटम पूरी तरह से भारत के पक्ष में नजर आया। भारतीय टीम ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और उरुग्वे के डिफेंस पर दबाव डाला। अंततः 43वें मिनट में सफलता मिली, जब दीपिका सोरेंग ने एक शानदार फील्ड गोल करके भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी।
𝐃𝐄𝐄𝐏𝐈𝐊𝐀 𝐏𝐎𝐖𝐄𝐑𝐒 𝐈𝐓 𝐇𝐎𝐌𝐄! 🇮🇳🔥
Deepika Soreng unleashed a powerful strike to beat the goalkeeper and put India ahead against Uruguay. ⚡🏑
Next up: India face Chile in Semi-Final 1 of the FIH Hockey Women’s Nations Cup New Zealand 2025-26. 💪
🕤 9:30 AM IST |… pic.twitter.com/QshslcmOWl
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 18, 2026
उरुग्वे ने अंतिम क्वार्टर में 2-2 की बराबरी कर ली थी
हालांकि उरुग्वे ने भी लड़ाई जारी रखी और अंतिम क्वार्टर में दूसरे शॉर्ट कॉर्नर पर कप्तान मैनुएला की मदद से स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। फिलहाल एक मिनट बाद ही दीपिका ने टीम को मिले सातवें पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए भारत को निर्णायक बढ़त दिला दी।
𝐈𝐌𝐌𝐄𝐃𝐈𝐀𝐓𝐄 𝐑𝐄𝐒𝐏𝐎𝐍𝐒𝐄. 🇮🇳🔥
When India needed a moment, Deepika stepped up. 💙🏑
Just moments after Uruguay levelled the score, Deepika converted a penalty corner to put India back in front. ⚡
📺 Next up: India 🆚 Chile | Semi-Final 1
🕤 9:30 AM IST | Watch… pic.twitter.com/M7bNHvttbi
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 18, 2026
इसके बाद उरुग्वे की खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन वे भारत का डिफेंस नहीं भेद सकीं। यह मैच मिडफील्डर नेहा के लिए यादगार रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम की जर्सी में यह उनके अंतरराष्ट्रीय करिअर का 200वां मुकाबला रहा।
