hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: IND vs ENG: ‘भारत को फायदा…’, शिवम-हर्षित कन्कशन विवाद पर पूर्व क्रिकेटर्स की राय, जानें क्या कहते हैं नियम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > IND vs ENG: ‘भारत को फायदा…’, शिवम-हर्षित कन्कशन विवाद पर पूर्व क्रिकेटर्स की राय, जानें क्या कहते हैं नियम
खेलअंतरराष्ट्रीयहिन्दी

IND vs ENG: ‘भारत को फायदा…’, शिवम-हर्षित कन्कशन विवाद पर पूर्व क्रिकेटर्स की राय, जानें क्या कहते हैं नियम

Revoi Editor
Last updated: February 1, 2025 5:44 pm
Revoi Editor
Published: February 1, 2025
Share
SHARE

पुणे, 1फ़रवरी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन से लेकर केविन पीटरसन, एलिस्टेयर कुक और निक नाइट तक ने इसकी आलोचना की है और कहा कि हर्षित दुबे के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं थे। इसके अलावा हर्षा भोगले और आकाश चोपड़ा ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है।

भारत ने शुक्रवार को पुणे में खेले गए टी20 में इंग्लैंड को 15 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि, टीम इंडिया की जीत से ज्यादा चर्चा शिवम दुबे के कन्कशन सब्स्टिट्यूट के तौर पर मैदान पर आए हर्षित राणा की हो रही है। हर्षित मैदान पर आए और उन्होंने बाजी पलट दी। तीन विकेट लेकर उन्होंने इंग्लैंड के मध्यक्रम को धराशाई कर दिया।

हालांकि, अब कुछ पूर्व क्रिकेटर्स लाइक टू लाइक सब्स्टिट्यूट के नियम का हवाला देकर हर्षित के मैदान पर आने को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन से लेकर केविन पीटरसन, एलिस्टेयर कुक और निक नाइट तक ने इसकी आलोचना की है और कहा कि हर्षित दुबे के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं थे। इसके अलावा हर्षा भोगले और आकाश चोपड़ा ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है।

आकाश, वॉन, शास्त्री और भोगले ने कही यह बात
आकाश ने एक्स पर लिखा, ‘अगर हर्षित गेंदबाजी करते हैं तो यह वास्तव में एक लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं है…जो की उन्होंने की (गेंदबाजी)। रमनदीप दुबे के लिए सही ‘कनकशन रिप्लेसमेंट’ थे।’ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक्स पर लिखा, ‘कैसे एक पूर्ण रूप से तेज गेंदबाज एक ऐसे बल्लेबाज की जगह मैदान पर आ सकता है जो पार्ट टाइम गेंदबाजी करता हो!!!!!!!!’

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कमेंट्री के दौरान चुटकी लेते हुए कहा कि टदोनों खिलाड़ियों (शिवम दुबे और हर्षित राणा) का आकार और कद समान है।’ हर्षा भोगले ने कमेंट्री के दौरान कहा, ‘हर्षित राणा के आने से भारत को काफी फायदा मिला।’

पीटरसन और कुक ने जताई नाराजगी
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने दुबे की जगह राणा को लाने के भारत के कदम की काफी आलोचना की। पीटरसन ने कहा कि एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज एक ऑलराउंडर की जगह कैसे ले सकता है। पीटरसन ने कहा, ‘जोस बटलर हताशा में आउट हो गए क्योंकि वह इस सब्स्टिट्यूशन से खुश नहीं थे। दुनिया में किसी से भी पूछिए कि क्या हर्षित राणा लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट थे? मुझे इतना यकीन नहीं है कि कोई भी कहेगा कि वह थे।’

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक भी इस फैसले से असहमत दिखे। कुक ने कहा, ‘क्रिकेट से बहुत सी कहानियां सामने आती हैं। हाफ टाइम में आपने कभी नहीं सोचा होगा कि इस मैच में कहानी एक कन्कशन सब्स्टिट्यूशन की होगी। इस चीज ने खेल पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला।

एक बैटिंग ऑलराउंडर, जिसने पिछले साल आईपीएल में एक ओवर गेंदबाजी की थी, उसकी जगह एक ऐसे खिलाड़ी को लाना जो बल्लेबाजी नहीं कर सकता और तेज गेंदबाजी करता है!!! मुझे ये फैसला बिल्कुल भी समझ नहीं आया। यह पूरी तरह से गलत लगता है। इंग्लैंड को फिर भी मैच जीतना चाहिए था। हालांकि, राणा ने अच्छी गेंदबाजी का श्रेय जाता है, लेकिन उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी।’

क्या कहता है नियम?
कन्कशन रिप्लेसमेंट के लिए आईसीसी की खेल शर्तों के नियम 1.2.7.3 में कहा गया है, ‘आईसीसी मैच रेफरी आमतौर पर एक कन्कशन रिप्लेसमेंट अनुरोध को तब मंजूरी देता है जब रिप्लेसमेंट लाइक टू लाइक हो और उस खिलाड़ी के टीम में आने पर रिप्लेसमेंट करने वाली टीम को कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा।

‘ नियम 1.2.7.7 में कहा गया है, ‘किसी भी कन्कशन रिप्लेसमेंट अनुरोध के संबंध में आईसीसी मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होगा और किसी भी टीम को अपील का कोई अधिकार नहीं होगा।’ यह पहली बार नहीं था कि भारत के लिए ऐसी स्थिति बनी हो। साल 2020 में स्पिनर युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए कनकशन सब के रूप में आए और तीन विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

दुबे और हार्दिक ने अर्धशतक लगाकर भारत को 180 के पार पहुंचाया
मैच की बात करें तो भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 181 रन बनाए।  पहले बल्लेबाजी करते हुए एक वक्त 12 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। सैमसन का खराब फॉर्म जारी रहा और वह एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता नहीं खोल सके। अभिषेक शर्मा 19 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन और रिंकू सिंह 26 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।  फिर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने छठे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई।

दुबे ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक लगाया, जबकि हार्दिक ने पांचवां अर्धशतक जड़ा। हार्दिक 30 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, दुबे ने 34 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाए। अक्षर पांच रन बना सके, जबकि अर्शदीप खाता नहीं खोल पाए। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने तीन और जेमी ओवरटन ने दो विकेट लिए। ब्राइडन कार्स और आदिल राशिद को एक-एक विकेट मिला।

दुबे और हार्दिक ने अर्धशतक लगाकर भारत को 180 के पार पहुंचाया
मैच की बात करें तो भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 181 रन बनाए।  पहले बल्लेबाजी करते हुए एक वक्त 12 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। सैमसन का खराब फॉर्म जारी रहा और वह एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता नहीं खोल सके। अभिषेक शर्मा 19 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन और रिंकू सिंह 26 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।  फिर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने छठे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई।

दुबे ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक लगाया, जबकि हार्दिक ने पांचवां अर्धशतक जड़ा। हार्दिक 30 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, दुबे ने 34 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाए। अक्षर पांच रन बना सके, जबकि अर्शदीप खाता नहीं खोल पाए। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने तीन और जेमी ओवरटन ने दो विकेट लिए। ब्राइडन कार्स और आदिल राशिद को एक-एक विकेट मिला।

You Might Also Like

यूपी : ललितपुर रेप कांड का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, 4 हफ्ते के अंदर मांगा जवाब
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने खारिज की सीएम योगी के खिलाफ दायर याचिका
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, गायों को खिलाया गुड़ चना, कहा – यह मेरा सौभाग्य है…
पीएम मोदी ने 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम रूट पर हुई शुरुआत
नार्वे शतरंज : प्रज्ञानानंद ने विश्व नंबर एक कार्लसन को मात दी, विश्व विजेता गुकेश का खराब फॉर्म जारी
TAGGED:benefitsconcussion controversyenglandformer cricketersindiaOpinion
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?