hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उज्जैन में रणबीर और आलिया का हिंदूवादी संगठन ने किया विरोध, नहीं कर सके भगवान महाकाल का दर्शन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > मनोरंजन > उज्जैन में रणबीर और आलिया का हिंदूवादी संगठन ने किया विरोध, नहीं कर सके भगवान महाकाल का दर्शन
मनोरंजनहिन्दी

उज्जैन में रणबीर और आलिया का हिंदूवादी संगठन ने किया विरोध, नहीं कर सके भगवान महाकाल का दर्शन

Vinayak Barot
Last updated: September 7, 2022 12:59 pm
Vinayak Barot
Published: September 7, 2022
Share
SHARE

उज्जैन, 7 सितंबर। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता की कामना लेकर मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भगवान महाकाल के दरबार में जाने का मौका नहीं मिल पाया। ऐसे में दोनों बिना दर्शन के ही लौट गए। हालांकि, ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने जरूर भगवान महाकाल का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। इस मौक पर अयान मुखर्जी ने कहा कि फिल्म की सफलता में कोई भी संशय नहीं है।

गौरतलब है कि अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर जोरदार विरोध किया। विश्व हिंदू परिषद के नेता अंकित चौबे ने बताया कि रणबीर कपूर ने बीफ को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। इसी के चलते उन्हें महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश से रोका गया। मंगलवार को उज्जैन पहुंचे रणवीर कपूर और आलिया भट्ट भगवान महाकाल का आशीर्वाद नहीं ले पाए। वे उज्जैन से वापस लौट गए। उन्होंने उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह से भी मुलाकात की।

  • अयान मुखर्जी बोले- फिल्म का काम पूरी तरह हो चुका खत्म

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ उज्जैन पहुंचे फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने जरूर भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फिल्म का काम पूरी तरह खत्म हो चुका है। भगवान महाकाल से आशीर्वाद भी मिल गया है। अब फिल्म की सफलता को लेकर कोई संशय नहीं है।

सुरक्षाकर्मियों ने भी मंदिर न जाने की दी सलाह

धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचने के बाद फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने महाकाल मंदिर पहुंचने के लिए खूब प्रयास किया, मगर वे सफल नहीं हो पाए। बताया जाता है कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी महाकाल मंदिर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की मॉनिटरिंग की, लेकिन पूरी तरह जांच-पड़ताल के बाद उन्होंने भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मंदिर नहीं जाने की सलाह दी। इसके बाद वे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना हो गए।

You Might Also Like

केजरीवाल को झटका : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका, 2 जून को करना होगा सरेंडर
माघी पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश : कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेस बोली – शिवराज पर दर्ज हो गैर इरादतन हत्या का मामला
‘खेल रत्न’ अवार्ड अब मेजर ध्यान चंद के नाम पर होगा, पूर्व पीएम राजीव गांधी का नाम हटा
वाराणसी : मंडलीय अस्पताल में पानी की टंकी में मिली सड़ी गली लाश, बदबू आने पर खुलासा
TAGGED:AliaHinduist organizationLord Mahakal DarshanprotestRanbirUjjain
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

शिया धर्मगुरु के इस्तीफे के बाद बगदाद में बवाल, 20 की मौत, 300 लोग घायल

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 30, 2022
राजस्थान : राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के बीच अवरुद्घ मार्ग हुआ बहाल
MP Already in Its Kitty, BJP Continue to Show Good Results in By-elections
गुजरात ATS ने श्रीलंका के 4 संदिग्ध ISIS आतंकवादियों को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर दबोचा
जी-7 के देशों ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप गलियारे के प्रति दिखाया उत्साह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?